इशाक डार बने पाकिस्तान के नए डिप्टी पीएम:मार्च में दी गई थी विदेश मंत्रालय की जिम्मेदारी, 4 बार वित्तमंत्री रह चुके हैं

Updated on 29-04-2024 01:15 PM

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार को देश का नया उप प्रधानमंत्री बनाया गया है। रविवार 28 अप्रैल को सरकार ने डार की नियुक्ति को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया। नोटिफिकेशन के मुताबिक डार की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के अगले आदेश तक की गई है। इशाक डार को मार्च महीने में पाकिस्तान की कैबिनेट विस्तार के बाद 19 सदस्यीय मंत्रिमंडल का हिस्सा बनाया गया था। तब उन्हें विदेश मंत्री की जिम्मेदारी दी गई थी।

पाकिस्तान के आखिरी डिप्टी पीएम पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (PML-Q) के नेता परवेज इलाही थे। वे पाकिस्तान के एकमात्र नेता है जिन्होंने पाकिस्तान के डिप्टी पीएम का पद संभाला है। इलाही को 25 जून, 2012 को देश का उप प्रधान मंत्री नियुक्त किया गया था, जब तत्कालीन सत्तारूढ़ पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-कायद (PML-Q) ने केंद्र में एक राजनीतिक गठबंधन था।

शरीफ परिवार के करीबी माने जाते है डार
इशाक डार पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) के वरिष्ठ नेता माने जाते हैं। वे मूल रूप से कश्मीरी और चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। चार बार के वित्त मंत्री रहे इशाक डार शरीफ परिवार के करीबी माने जाते हैं। उनकी नियुक्ति ऐसे समय पर हो रही जब देश इंटरनेशनल मॉनिटरी फंड से बेल आउट पैकेज लेने की कोशिश कर रहा है। पाक पीएम का यह कदम देश की राजनीति में इकॉनोमी के बढ़ते रोल को दिखा रहा है। डार भी इससे पहले कह चुके हैं कि , "आर्थिक कूटनीति निश्चित रूप से समय की मांग है।"

भारत के साथ व्यापार करने के हितैषी है डार

विदेश मंत्री डार भारत से व्यापार वापस शुरू करना चाहते हैं। पिछले महीने व्यापारियों से बात करते हुए डार ने कहा था कि पाकिस्तान भारत के साथ व्यापार शुरू करने पर फिर विचार करेगा। उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान का व्यापारिक समुदाय भारत के साथ व्यापार बहाल करना चाहता है। इस संबंध में पाकिस्तान सरकार मामले से जुड़े सभी लोगों से एडवाइस लेगी और सभी प्रस्तावों की समीक्षा के बाद ही कोई निर्णय लिया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के ब्रॉड पीक हिमस्खलन की चपेट में आने से मारे गए मशहूर पर्वतारोही निर्मल पुर्जा (निम्स दाई) समेत 5 अन्य पर्वतारोहियों का पार्थिव शरीर एयरलिफ्ट कर स्कार्दू ले…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में बने मुहाफिज-V बख्तरबंद वाहनों को कथित तौर पर सूडान की राजधानी खार्तूम में एक मिलिट्री परेड में देखा गया है। खुफिया सूत्रों का कहना है कि यह…
 07 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी अगले हफ्ते की शुरुआत (10 अगस्त) में प्रधानमंत्री तारिक रहमान से मुलाकात करेंगे। त्रिवेदी की बांग्लादेश के पीएम से मुलाकात दोनों देशों…
 07 August 2026
बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूल में हुई गोलीबारी की घटना में सात लोगों की मौत हुई है। मरने वालों में तीन शिक्षक और तीन छात्र हैं। हमले का आरोपी भी…
 07 August 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की सरकार ने बांग्लादेश में आईएसआई के प्रभाव की बात को नकार दिया है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि शेख हसीना और उनके बेटे…
 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
Advt.