रीयल हीरो बनने की राह पर इशिता शुक्ला, बनेंगी अग्निवीर... पिता रवि किशन ने जताई खुशी, ऐसे खुला पूरा मामला

Updated on 28-06-2023 07:23 PM
गोरखपुर: भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गोरखपुर से भारतीय जनता पार्टी के सांसद रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला अग्निवीर बनेंगी। फिल्म जगत के अभिनेता-अभिनेत्रियों के पुत्र-पुत्रियों की तरह इशिता ने ग्लैमर जगत में इंट्री का रास्ता नहीं चुना है। उन्होंने भारतीय सेना में शामिल होकर रीयल हीरो बनने की राह चुनी है। बेटी के फैसले पर पिता रवि किशन ने भी खुशी जाहिर की है। इशिता का सेना और देश सेवा के प्रति जुनून लगातार देखा गया है। इस साल के गणतंत्र दिवस परेड में इशिता ने भाग लिया था। उनके राजपथ पर कदमताल की हर किसी ने सराहना की थी। रवि किशन ने तब ट्वीट की बेटी की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की थी। फोटोग्राफर के पोस्ट और रवि किशन के शेयर ने इशिता के अग्निवीर स्कीम में रजिस्ट्रेशन की खबर को पुख्ता कर दिया है। रवि किशन ने ट्वीट कर भी इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि बेटी अग्निपथ स्कीम के तहत सेना में जाना चाहती है। ट्वीट में उन्होंने लिखा कि सुबह बिटिया बोली कि वह अग्निपथ योजना के तहत सेना में भर्ती होना चाहती हूं। मैंने उससे कहा, बेटा गो अहेड (आगे बढ़ो)।

एनसीसी कैडेट के बाद बढ़ी रुचि

इशिता शुक्ला ने एनसीसी कैडेट के रूप में अपनी पहचान बनाई है। इसके बाद उनका सशस्त्र बलों में शामिल होने का निर्णय सामने आया है। एनसीसी कैडेट के रूप में उन्होंने सशस्त्र बलों के अनुशासन को समझ चुकी है। सैन्य वातावरण से वे परिचित हैं। एनसीसी एक्टिविटी और परेडों में उनकी भागीदारी ने उनके अनुशासन को निखारा है। उनके भीतर देशभक्ति की गहरी भावना पैदा की है। अब वे अग्निवीर बनकर अपनी अलग छवि पेश करने की कोशिश करती दिख रही हैं।

फोटोग्राफर के पोस्ट से आया मामला


सेलिब्रिटी फोटोग्राफर के पोस्ट से इशिता के अग्निपथ स्कीम में शामिल होने की पुष्टि हुई है। दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अग्निवीर स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन किया है। पिछले साल मोदी सरकार की ओर से घोषित इस पहल लक्ष्य चार साल की अवधि के लिए सैनिकों की भर्ती करना है। इसके बाद अभ्यर्थी हायर एजुकेशन, राज्य पुलिस सेवाओं, अर्द्धसैनिक बलों में फिर से भर्ती के अवसर प्रदान करना है। फोटोग्राफर ने इंस्टाग्राम पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि भोजपुरी एक्टर रवि किशन की बेटी इशिता शुक्ला अग्निपथ पहल के तहत रक्षा बलों में शामिल होंगी। उनके सेना में शामिल होने की खबरें कुछ दिनों से चल रही थीं।

रवि किशन ने भी इस पोस्ट को शेयर किया। इसके बाद माना जाने लगा कि खबर प्रमाणिक है। रवि किशन के पोस्ट शेयर किए जाने के बाद खबर पुख्ता हुई तो यह सोशल मीडिया पर वायरल होने लगी। बॉलीवुड स्टार्स के बच्चों से रवि किशन की बेटी की तुलना की जाने लगी। उनकी देशभक्ति की हर किसी ने सराहना की।

कौन हैं इशिता शुक्ला?

इशिता शुक्ला गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी सुपरस्टार रवि किशन की पुत्री हैं। वह 21 साल की है। उनका जन्म 10 फरवरी को जौनपुर में हुआ था। इशिता ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के राजधानी कॉलेज से पढ़ाई है। वह एनसीसी कैडेट रह चुकी हैं। इशिता को वर्ष 2022 में एनसीसी के एडीजी ने अवार्ड ऑफ एक्सिलेंस दिया था। कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौर ने उन्हें बेस्ट कैडेट के अवार्ड से भी नवाजा था।

इशिता को घूमने-फिरने का शौक है। वह इंडोर शूटिंग भी करती हैं। उन्हें पेट डॉग का भी शौक है। इशिता चार भाई-बहन हैं। इशिता की सबसे बड़ी तनिष्का शुक्ला बिजनेस मैनजर और इन्वेस्टर हैं। दूसरे नंबर रीवा शुक्ला हैं। वे बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं। रवि किशन का एक बेटा भी है। उसका नाम सक्षम शुक्ला है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.