इश्क हुआ' को यू-ट्यूब पर 2.9 व्यूज मिल चुके; वैलेंटाइन डे पर रिलीज हुआ

Updated on 15-02-2023 07:12 PM

राजधानी भोपाल की यंग सिंगर आकृति मेहरा ने मशहूर बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर जावेद अली के साथ ड्यूट सॉन्ग गाया। यह सॉन्ग 'इश्क हुआ' वैलेंटाइन-डे पर रिलीज हुआ और इसे अब तक 2.9 व्यूज मिल चुके हैं। इस गाने को संगीतकार जोड़ी जावेद-मोहसिन ने कम्पोज किया है।

आकृति ने बताया कि जब मैंने यूट्यूब चैनल बनाया था, तब मैंने बिलकुल भी नहीं सोचा था कि मुझे प्लेबैक सिंगिंग के ऑफर्स भी मिलेंगे। आकृति ने कहा मुझे खुशी है कि एक ऐसा प्लेटफार्म भी है, जहां आपके हुनर को लाखों लोग देख सकते हैं। मैंने 400 से अधिक स्टेज शो किए हैं। इस गाने में अभिनेत्री एरिका फर्नांडिस और सूरज जुमानी एक्टिंग की है। आकृति का यह गाना यूट्यूब पर रिलीज होने के बाद वैलेंटाइन वीक में ट्रेंड पर रहा। आकृति ने बताया कि मेरे लिए यह महत्वपूर्ण अनुभव है जब किसी बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर के साथ डुएट गाना गाया है।

इंदौर में आईटीए अवार्ड समारोह में दे चुकी हैं प्रस्तुति
गायिका आकृति मेहरा ने भारतीय टेलीविजन के मशहूर और प्रतिष्ठित 19 वें आईटीए अवार्ड 2019 मे मध्यप्रदेश गान 'प्यारो मध्य प्रदेश' की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया था। यह समारोह की पहली प्रस्तुति थी।


पापा से मिला हमेशा मोटिवेशन
आकृति कहती हैं कि बहुत कम लोगों को पता है कि मैंने सिविल इंजीनियरिंग की हुई है और मेरे पापा आरके मेहरा भी सिविल इंजीनियर हैं। उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मैंने सिविल इंजीनियरिंग को चुना। बचपन में वो मुझे अपनी साइट्स पर ले जाया करते थे और वहीं देखकर लगता था कि क्यों न मैं भी पापा की ही फील्ड को ही चुन लूं। मैंने भी इंजीनियरिंग की, लेकिन मेरा पैशन एक तरफ सिंगिंग भी था। मैंने 10वीं क्लास से पहली बार स्टेज शो शुरू कर दिया था। मैंने सिंगिंग को ही पहला प्रोफेशन बनाया। मेरे कॅरियर बिल्डिंग में मेरे पापा का हमेशा से अहम रोल रहा है। वे हमेशा मुझे कहते कि सक्सेस तभी मिलेगी जब अपने स्किल्स पर मेहनत करोगे और तरक्की भी तभी मिलती है। मेरे लिए पापा मोटिवेटर का काम करते हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.