ऑनलाइन कैरम खेलते हुए इश्क, फिर इस्लाम कुबूल कराने की रणनीति, कौन है बेंगलुरू की रेशमा? UP ATS को है तलाश

Updated on 03-07-2023 06:44 PM
लखनऊ/सहारनपुर: उत्तर प्रदेश पुलिस के आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने एक हिंदू व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनाने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। यूपी एटीएस टीम ने बताया कि मूल रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के निवासी नाजिम हसन, मोहम्मद सादिक और अजहर मलिक को गौरव सिंह नामक व्यक्ति का धर्म परिवर्तन कराकर उसे मुस्लिम बनने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में एटीएस को जांच में पता चला है कि बेंगलुरु निवासी एक अन्य आरोपी रेशमा नामक महिला ने गौरव सिंह को इस्लाम कुबूल करने का लालच दिया था। रेशमा और सिंह एक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म पर संपर्क में आए थे। रेशमा अभी फरार है। पता चला है कि रेशमा ने ऑनलाइन कैरम बोर्ड के माध्यम से सम्पर्क में आती है, इसके बाद वह टार्गेट को प्रेम जाल में फंसाती है। टार्गेट जब प्यार में आ जाता है तो उसे नौकरी और अन्य लाभ का लालच दिखाकर इस्लाम कुबूल करने को प्रेरित करती है। फिर टार्गेट को इस्लाम धर्म अपनाने में सादिक व अजहर एक्टिव हो जाते हैं।

एटीएस अधिकारियों के अनुसार गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों ने गौरव से संपर्क किया और उसे शादी और नौकरी का लालच देकर धर्मांतरण करने के लिए प्रेरित किया। आरोपियों ने उसे नमाज पढ़ने के तरीके और इस्लाम के अन्य पहलू भी सिखाए और उसका धर्म परिवर्तन कराया। एटीएस ने सहारनपुर के सदर बाजार थाने में भारतीय दंड विधान और उत्तर प्रदेश गैरकानूनी धर्म संपरिवर्तन अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कराया है। मामले की जांच की जा रही है।
नाजिम हसन उर्फ राशिद ने पूछताछ में बताया कि उसका पीड़ित से शुगर की दवाई देने को लेकर परिचय हुआ था। इसके बाद उसका नाजिम का पीड़ित के घर पर आना-जाना शुरू हो गया था। उसने पीड़ित के बेटे को इस्लाम धर्म के बारे में समझाकर उसे इस्लाम धर्म अपनाने के लिए उकसाया था। साथ ही नाजिम हसन उर्फ राशिद द्वारा पीड़ित के बेटे को नमाज पढ़ना, रोज़ा रखना समेत कई कार्य सिखाए गए।

आरोपी नाजिम हसन पीड़ित के बेटे को मदरसे में बुलाकर इस्लाम को दुनिया का सबसे अच्छा धर्म बताता था। साथ ही अन्य धर्मों को गलत बताकर, उसमें भय व्याप्त करने का काम भी करता था। इसके साथ ही बहलाकर जॉब और निकाह कराने का लालच देकर हिन्दू से मुस्लिम धर्म अपनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.