आईएसआई का मौलवी कश्मीर में पकड़ा गया, पाक पहुंचाता था जानकारी

Updated on 06-09-2022 05:38 PM
  जम्मू-कश्मीर (Jammu&Kashmir) में पाकिस्तान की एक नई साजिश का खुलासा हुआ है. दरअसल, जम्मू कश्‍मीर के जिला किश्‍तवाड़ और डोडा मे दम तोड़ चुके आतंकवाद को फिर से जीवित करने के लिए पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) ने फिर से एक नई साजिश रची थी. यहां एक मौलवी पकड़ा गया है, जोकि पाकिस्तान के आतंकी संगठन कश्मीर जांबाज फोर्स लिए काम करता था. इसे आईएसआई ने जिम्मा सौंपा था कि वह मदरसों में अपनी पकड़ बनाए और नेटवर्क मजबूत करें.

सूत्रों के अनुसार, आतंकी अब्दुल वाहिद जिला किश्तवाड़ और उसके आसपास के क्षेत्रों में पांच मदरसों में बच्चों को लेक्चर देने जाता था और वहां पर बच्चों को भड़काकर आतंक की राह पर चलने के लिए तैयार करता था. वह नए युवाओं को अपने नेटवर्क में जोड़ने के लिए बच्चों के मन में जहर भर रहा था.

सूत्रों का कहना है कि आतंकी किश्तवाड़, केशवान, चरागी, डूल, पडायरन स्थित मदरसों में हर सप्ताह के हिसाब से बच्चों को लेक्चर देने जाया करता था और इस दौरान वहां मौजूद सेना और पुलिस के कैंपों और उनकी हर एक एक्टिविटी की तस्वीर व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया के जरिये सीमा पार आईएसआई के एजेंटों को भेजता था.

3 सितंबर को सेना की खुफिया टीम ने इस आतंकी को गिरफ्तार कर लिया. एजेंसी की पूछताछ में इसने कबूला की सीमा पार आतंकी संगठन के कमांडर उमर तयाब के जरिए उसे मोटी रकम मिलती थी. जब उससे पूछा गया कि वह कैसे संपर्क में रहता था तो उसने बताया कि वे हमेशा सोशल मीडिया के जरिए सीमा पार आतंकी संगठन आईएसआई के अधिकारियों द्वारा संपर्क में था.

मौलवी निसार अहमद, जोकि मदरसा सचांलक हैं, उन्होंने बताया कि ‘वे अक्सर हमारे मदरसों में बच्चो को पढ़ाने आता था, लेकिन वह क्या गलत काम करता था वो हमें नही मालूम है. पुलिस ने इसे पकड़ लिया है अगर ये गलत किसी साजिश मे शामिल है तो इसको सजा मिलनी चाहिए. हम इसके खिलाफ है.’


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
आज का मौसम 16 सितंबर 2026: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने 18 राज्यों के लोगों को लिए डराने वाली चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक अगले करीब…
 16 September 2026
नई दिल्ली: विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बताया कि भारत ने मंगलवार को बोत्सवाना को एचआईवी एड्स के इलाज के लिए उनके सार्वजनिक स्वास्थ्य तंत्र को सहयोग देने के मकसद…
 16 September 2026
नई दिल्ली: गुड़गांव में महिला बाइकर के साथ हुई घटना ने एक बार फिर महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। दिल्ली-एनसीआर में बाइक और साइकल चलाने वाली…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सांसदों और विधायकों के दलबदल को लेकर वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल के प्रस्ताव पर घमासान तेज हो गया है। सिब्बल के प्रस्ताव का कॉकरोच जनता पार्टी के प्रवक्ता…
 16 September 2026
नई दिल्ली: सिविल लाइंस इलाके में एक 50 साल की महिला से 200 करोड़ की रंगदारी मांगने की खबर एनबीटी छपने से हड़कंप मच गया है। इससे पहले अधिकतम 10…
 16 September 2026
नई दिल्ली: नई दिल्ली में हुई ब्रिक्स समिट के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच इस शिखर सम्मेलन से इतर एक द्विपक्षीय बैठक हुई। बैठक…
 14 September 2026
नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की। उन्होंने पाकिस्तान के आतंकवादी हमले का करारा जवाब देने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' को…
 14 September 2026
नई दिल्ली: ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान ने ब्रिक्स सदस्यों से कहा कि वे मौजूदा फाइनेंशियल और ट्रेड सिस्टम पर निर्भरता कम करने के लिए अपनी राष्ट्रीय मुद्राओं में व्यापार…
 14 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों के कट्टर विरोधी पूर्व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा पहली बार उनकी सरकार के समर्थन में कूद पड़े हैं। उन्होंने भारत की अध्यक्षता में…
Advt.