दिल्ली से ISIS आतंकी रिजवान अली गिरफ्तार:NIA की वांटेड लिस्ट में 3 लाख का इनामी था

Updated on 09-08-2024 02:36 PM

दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने शुक्रवार (9 अगस्त) को ISIS के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान रिजवान अली के रूप में हुई है। रिजवान दिल्ली के दरियागंज का रहने वाला है।

पुलिस के अनुसार, रिजवान ISIS के पुणे मॉड्यूल का हिस्सा था और नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल था। वह जुलाई 2023 में पुणे पुलिस की कस्टडी से भागा था। NIA ने रिजवान पर 3 लाख रुपए का इनाम रखा था।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, रिजवान को आज सुबह दिल्ली-फरीदाबाद बॉर्डर से हथियारों और गोला-बारूद के साथ पकड़ा गया है। स्वतंत्रता दिवस से पहले राजधानी में उसकी मौजूदगी की जांच की जा रही है। उसके खिलाफ UAPA के तहत केस दर्ज किया गया है।

NIA की वांटेड लिस्ट में रिजवान सहित 4 आतंकी

NIA ने आतंकी मामलों में फरार वांटेड के साथ रिजवान अली की तस्वीर भी जारी की थी। इनमें कुल चार आतंकी थे। इनमें से मोहम्मद शहनवाज को पिछले साल सितंबर में गिरफ्तार किया गया था। अब्दुल्ला फैयाज उर्फ ​​​​डायपरवाला अभी फरार है। तल्हा लियाकत को लेकर अभी जानकारी नहीं है।

रिजवान के नेटवर्क को खत्म करने के लिए दिल्ली पुलिस की छापेमारी जारी है। दिल्ली में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम से पहले रिजवान की गिरफ्तारी अहम मानी जा रही है।

दिल्ली पुलिस ने सड़कों पर आतंकियों के पोस्टर लगाए

एक दिन पहले गुरुवार (8 अगस्त) को दिल्ली पुलिस के जवानों ने खान मार्केट के पास अलकायदा और खालिस्तान से जुड़े आतंकियों के पोस्टर लगाए थे। पोस्टरों में पंद्रह आतंकियों का जिक्र है, जिनमें से छह अलकायदा से जुड़े हैं।

78वें स्वतंत्रता दिवस की तैयारियों के चलते राजधानी दिल्ली में पुलिस समेत अन्य सुरक्षाबल अलर्ट पर हैं। 15 अगस्त को दिल्ली स्थित लाल किले से प्रधानमंत्री देश के नाम संबोधन देंगे। यह स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित होने वाला देश का सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जाता है।

ऐसे में सुरक्षाबल राजधानी के चप्पे-चप्पे पर कड़ी निगरानी रख रही है। सुरक्षा में जुटी पुलिस ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के चलते सुरक्षा के इंतजाम किए जा रहे हैं। ऐसे में आम लोगों को जागरूक करने के लिए आतंकियों को पोस्टर लगाए जा रहे हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने बैठक की
दिल्ली पुलिस के कमिश्नर संजय अरोड़ा ने बांग्लादेश में चल रहे राजनीतिक संकट के चलते पुलिस अधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बुधवार (7 अगस्त) को बैठक में पुलिस अधिकारियों से दिल्ली-NCR में रह रहे किसी तरह के अपराध में शामिल बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान करने को भी कहा है। ताकि 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से हो सके।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों से कहा कि वे अपने एरिया में मोटर वर्कशॉप और गैराज से पता लगाएं कि क्या पिछले 10 दिनों में किसी वाहन में बदलाव किया गया है। पुलिस अधिकारियों को कूरियर कंपनियों के जरिए पिछले दो महीनों में बिना स्पष्ट जानकारी वाले पतों पर की गई डिलीवरी के बारे में भी पता लगाने का निर्देश दिए गए हैं।

दिल्ली पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के मद्देनजर कई राज्यों के पुलिस अधिकारियों के साथ दिल्ली पुलिस मुख्यालय में एक अंतरराज्यीय समन्वय बैठक भी की।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
 10 August 2026
पटना/दिल्ली: उत्तर प्रदेश और पंजाब की विधानसभा चुनावों में दो-दो हाथ करने की तैयारी में चिराग पासवान जुट गए हैं। दिल्ली में लोजपा (रामविलास) की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की अहम बैठक…
 10 August 2026
जयपुर: राजस्थान में निकाय और पंचायत चुनाव की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ओबीसी आयोग की रिपोर्ट के बाद चुनाव की प्रक्रिया आगे बढ़ी है। हालांकि लॉटरी की तारीख दो…
 10 August 2026
कोलकाता : त्रिपुरा की 'नेशनलिस्ट सिटिज़न्स पार्टी ऑफ़ इंडिया' (NCPI) में मतभेद सामने आए हैं। यह एक कम जानी-मानी राजनीतिक पार्टी है, जिसमें हाल ही में तृणमूल कांग्रेस के 20…
 10 August 2026
रांचीः झारखंड में अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में कथित गड़बड़ियों के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हजारों अभ्यर्थियों ने सोमवार को विधानसभा मार्च निकाला गया। 'विधानसभा घेराव' मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी…
 10 August 2026
कोलकाता, पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले में 35 साल के चाय किसान दीपांकर गोप के अपहरण का मामला सामने आया है। घटना शनिवार को भारत-बांग्लादेश सीमा के पास राजगंज ब्लॉक के…
 10 August 2026
कोच्चि, केरलम पुलिस ने सोमवार को राइट विंग कमेंटेटर और यूट्यूबर टीजी मोहनदास को गिरफ्तार किया। उन पर NEET पेपर लीक के विरोध में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों को…
 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
Advt.