इस्लाम का मतलब ISIS नहीं... लोगों में बढ़ते कट्टरपंथ से सिंगापुर की राष्ट्रपति चिंतित, कहा- युवाओं को समझाना होगा

Updated on 27-02-2023 06:34 PM
सिंगापुर सिटी : सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा याकूब ने देश में युवाओं के कट्टरपंथ की राह अपनाने पर रविवार को चिंता व्यक्त की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि झूठे विमर्श का मुकाबला करने और जनता को यह समझाने की जरूरत है कि 'आईएसआईएस इस्लाम का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं करता है।' सिंगापुर के कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में घोषणा की थी कि आईएसआईएस के ऑनलाइन दुष्प्रचार से प्रेरित होने वाले दो किशोरों पर आंतरिक सुरक्षा अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

सिंगापुर की राष्ट्रपति का बयान इस मामले के संदर्भ में आया है। मलय मुस्लिम अल्पसंख्यक समुदाय से ताल्लुक रखने वालीं सिंगापुर की राष्ट्रपति हलीमा ने कहा कि युवा जिज्ञासु होते हैं और वे दुनिया के अन्य हिस्सों में कथित अन्याय या ऐसी धारणाओं से आसानी से प्रभावित हो जाते हैं। उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि सिंगापुर को झूठे विमर्श का मुकाबला करने और 'यह समझाने के लिए कि आईएसआईएस इस्लाम या मुसलमानों का प्रतिनिधित्व क्यों नहीं करता है', निरंतर प्रयासों की आवश्यकता है।

मुस्लिम समुदाय में 'छवि का डर'

द स्ट्रेट्स टाइम्स अखबार की खबर के अनुसार, दो किशोरों में एक 15 साल का किशोर भी शामिल था। वह चाकू से हमला करने, गैर-मुस्लिमों के सिर काटने और आत्मघाती हमला करने के बारे में सोच रहा था। राष्ट्रपति ने कहा कि हालिया घटनाओं ने मुस्लिम समुदाय में चिंता पैदा कर दी है जिन्हें डर सता रहा है कि इसका नकारात्मक असर गैर-मुस्लिमों के साथ उनके संबंधों और उनकी रोजगार की संभावनाओं पर पड़ सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.