'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार', स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी में कटौती तो नीतीश सरकार पर बरसे गिरिराज

Updated on 28-11-2023 02:31 PM
पटना: बिहार की नीतीश सरकार ने नया एकेडमिक कैलेंडर जारी किया, जिसे लेकर सियासी पारा चढ़ने लगा है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने महागठबंधन सरकार पर स्कूलों में हिंदू त्योहारों पर छुट्टी खत्म करने का आरोप लगाया। यही नहीं उन्होंने नीतीश कुमार और लालू यादव पर जमकर निशाना साधा है। बीजेपी नेता ने कहा कि एक बार फिर से नीतीश सरकार ने तीसरी बार तुगलकी फरमान जारी कर हिंदू त्योहारों पर स्कूलों में छुट्टियां खत्म कर दी है। शिवरात्रि और जन्माष्टमी जैसे महापर्वों की छुट्टियों को काट दिया गया है और ईद-बकरीद की छुट्टी बढ़ा दी गई है।

' नीतीश सरकार इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही'

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि इससे साफ जाहिर होता है कि नीतीश सरकार बिहार में इस्लामिक धर्म के आधार पर काम कर रही है। इसी कारण से अररिया, पूर्णिया और कटिहार जैसी जगहों पर शुक्रवार को स्कूलों में छुट्टी हो रही है। अब तो लगता है कि नीतीश सरकार पूरे बिहार में शुक्रवार को ही स्कूलों की छुट्टी करने की योजना बना रही है।

गिरिराज बोले- नीतीश को उठाना पड़ेगा खामियाजा

गिरिराज सिंह ने धमकी भरे लहजे में कहा कि हिंदुओं त्योहारों पर जिन छुट्टियों को काटा गया है अगर बिहार सरकार ने उन्हें फिर से बहाल नहीं किया तो इसका खामियाजा उठाना पड़ेगा। नीतीश कुमार को आने वाले चुनाव में इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। भविष्य में नीतीश कुमार को मोहम्मद नीतीश और लालू यादव को मोहम्मद लालू के नाम से जाना जाएगा।

गिरिराज ने लिखा- इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार
इससे पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने एक्स पर पोस्ट कर कहा था, 'इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ बिहार। नीतीश और लालू सरकार ने स्कूलों में मुस्लिम पर्व की छुट्टी बढ़ाई, हिंदू त्योहारों में छुट्टी की खत्म।' गिरिराज सिंह ही नहीं बिहार में बीजेपी के कई और दिग्गज नेताओं ने नीतीश सरकार पर अटैक किया है। अश्विनी चौबे और सुशील मोदी ने भी छुट्टियों में कटौती पर सवाल खड़े किए हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.