इजरायल-हमास की जंग और डूब गए भारत में 2.39 लाख करोड़,युद्ध के बीच क्यों चमक रहा सोना?

Updated on 19-10-2023 02:56 PM
नई दिल्ली: इजरायल और हमास के बीच जारी जंग का असर सिर्फ वहीं तक सीमित नहीं है। युद्ध का इफेक्ट भारत समेत दुनियाभर के देशों पर दिखने लगा है। हमास के आतंकियों के हमले के बाद इजरायल ने बदला लेना शुरू कर दिया है। इजरायल के हमले के बाद गाजा पट्टी में भारी तबाही मच गई है। युद्ध का असर भारत समेत दुनियाभर के देशों पर देखने को मिल रहा है। भारत का शेयर बाजार भी इससे अछूता नहीं रह गया है। शेयर बाजार लगातार गिरावट के साथ बंद हो रहा है। ये असर गुरुवार को भी देखने को मिला है। आज शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम हो गया। बीएसई 500 अंकों तक टूट गया है। हफ्ते के चौथे दिन बाजार धराशायी हो गया । सेंसेक्स और निफ्टी दोनों बुरी तरह से गिरावट देखने को मिला है।

इजरायल युद्ध का असर

बीते एक हफ्ते से शेयर बाजार में गिरावट का दौर जारी है। शेयर बाजार में गिरावट के चलते निवेशकों को भारी भरकम नुकसान हो रहा है। बुधवार को शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते सेंसेक्स 550 अंक से भी अधिक गिर गया। सेंसेक्स और निफ्टी दोनों में नुकसान हुआ है। सेंसेक्स और निफ्टी में नुकसान के चलते बुधवार को शेयर बाजार को 2.39 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। ऐसा ही हाल मंगलवार को भी देखने को मिल। शेयर बाजार में जारी गिरावट के चलते मंगलवार को निवेशकों को 2 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया। इजरायल युद्ध के चलते सबसे ज्यादा जिन शेयरों को नुकसान हुआ है, उसके में अडानी पोर्ट, इंफोसिस, Delhivery Ltd , विप्रो लिमिटेड के शेयर्स हैं।

जंग के बीच चमक रहा सोना

इजरायल और हमास के जंग के बीच सोने की कीमत में बड़ी तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। युद्ध के बीच बढ़ते तनाव के कारण ग्लोबली शेयर मार्केट्स सेंटीमेंट्स खराब हुए हैं। जिसके कारण शेयर बाजार गिरते जा रहे हैं, लेकिन इसके उलट सोने की कीमत में तेजी देखने को मिल रही है। सोने की कीमत में 800 रुपये से ज्यादा की तेजी देखने को मिल चुकी है। गोल्ड के दाम 60 हजार रुपये के पार चले गए हैं। माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में ये तेजी और बढ़ने वाली है। दरअसल युद्ध के बीच गोल्ड की डिमांड बढ़ने की वजह से कीमतों में तेजी देखने को मिल रही है। सोना हमेशा से सुरक्षित निवेश के तौर पर गिना जाता है। ऐसे में निवेशक शेयर बाजार के बजाए सोने में पैसा लगा देते हैं। मांग बढ़ने से कीमत में लगातार तेजी जारी है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में गोल्ड की कीमत में 800-1000 रुपये से ज्यादा बढ़ चुकी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.