'इजरायल-इंडिया में जबर्दस्त गठबंधन', नेतन्याहू ने की भारत की जमकर तारीफ, कहा- अगले हफ्ते आ रहे नरेंद्र मोदी

Updated on 16-02-2026 12:29 PM
यरुशलम: भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से ठीक पहले इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भारत की जमकर तारीफ की है। नेतन्याहू ने इजरायल और भारत के बीच एक जबर्दस्त गठबंधन बताया। उन्होंने भारत की 1.5 अरब की आबादी पर जोर देते हुए कहा कि इजरायल भारत में बहुत पॉपुलर है। यरुशलम में मेजर अमेरिकन ज्यूइश ऑर्गनाइजेशन की कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए नेतन्याहू ने भारत के प्रधानमंत्री के अगले सप्ताह होने वाले इजरायल दौरे का जिक्र किया और बड़े लेवल पर बातचीत के बारे में संकेत दिया। इस दौरान उन्होंने भारत की दिल खोलकर तारीफ की।

नेतन्याहू ने कहा, 'आप जानते हैं कि अगले सप्ताह यहां कौन आ रहा है- नरेंद्र मोदी। इजरायल और भारत के बीच जबर्दस्त गठबंधन है और हम सभी तरह के सहयोग पर चर्चा करने जा रहे हैं।' नेतन्याहू ने आगे कहा, 'भारत कोई छोटा देश नहीं है। वहां 1.5 अरब लोग रहते हैं। इजरायल वहां बहुत ज्यादा पॉपुलर है, बहुत ज्यादा। क्या आप जानते हैं?'

पीएम मोदी का इजरायल दौरा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी महीने इजरायल का दौरा करने वाले हैं। यह दौरा दोनों देशों के बीच रणनीतिक, रक्षा और तकनीक के क्षेत्र में संबंधों को नया आयाम दे सकता है। अभी इस दौरे की तारीख की घोषणा नहीं हुई है, लेकिन कि नई दिल्ली में होने वाली AI समिट के बाद पीएम मोदी इजरायल जा सकते हैं। ऐसे संकेत हैं कि पीएम मोदी 27-28 फरवरी को यहूदी देश जाएंगे।

9 साल बाद इजरायल जाएंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीसरे कार्यकाल का पहला इजरायल दौरा है। इसके पहले पीएम मोदी 9 साल पहले 2017 में इजरायल गए थे। भारतीय प्रधानमंत्री का 2017 का दौरा दोनों देशों के बीच राजनयिक संबंधों के 25 साल पूरा होने के मौके पर हुआ था। इस दौरे में डिफेंस, साइबर सिक्योरिटी और कृषि के साथ आतंकवाद के खिलाफ सहयोग पर चर्चा हुई थी। पीएम मोदी अब एक बार फिर नेतन्याहू से मिलेंगे, जहां दोनों लंबी बातचीत करेंगे। दोनों नेताओं के बीच गहरी निजी दोस्ती है। मुलाकात के दौरान द्विपक्षीय सहयोग के साथ ही पश्चिम एशिया में सुरक्षा स्थिति समेत क्षेत्रीय और ग्लोबल डेवलपमेंट पर भी चर्चा होने की उम्मीद है।
पीएम मोदी और इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू ने साल की शुरुआत में बातचीत की थी, जो दो महीने में दूसरी बातचीत की। इस दौरान नेतन्याहू ने भारतीय प्रधानमंत्री को गाजा शांति योजना को लागू करने और उसकी प्रगति के बारे में जानकारी दी थी। पीएम मोदी ने इस क्षेत्र में न्यायपूर्ण, टिकाऊ शांति के लिए भारत के लगातार समर्थन को दोहराया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.