अरब देशों से रिश्ते सुधारे इजराइल कहा- इजराइल के लिए यह सही मौका

Updated on 10-01-2024 12:36 PM

अमेरिका ने इजराइल को अरब देशों के साथ रिश्ते सुधारने की सलाह दी है। मिडिल ईस्ट के दौरे पर आए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन मंगलवार को तेल अवीव पहुंचे। यहां उन्होंने इजराइली अफसरों से लंबी बातचीत की। इसी दौरान ब्लिंकन ने कहा- इजराइल के लिए ये बिल्कुल सही मौका है जब वो अरब देशों के साथ आपसी रिश्ते सुधार सकता है।

इजराइल और हमास की जंग के बीच हिजबुल्लाह पर भी इजराइली सेना ने हमले तेज कर दिए हैं। मंगलवार को इनमें हिजबुल्लाह का एक और कमांडर मारा गया।

अमेरिका मदद को तैयार

इजराइल और अरब देशों के रिश्ते सुधारने के लिए अमेरिका लगातार कोशिश करता रहा है। सितंबर 2023 में प्रेसिडेंट जो बाइडेन ने साफ तौर पर कहा था कि वो अपने टैन्योर में इजराइल और अरब देशों के बीच नॉर्मल डिप्लोमैटिक रिलेशन चाहते हैं। बाइडेन ने इस मामले में खास तौर पर सऊदी अरब का नाम लिया था। हालांकि, इजराइल और हमास जंग के बाद यह काम मुश्किल नजर आता है।

एंटनी ब्लिंकन ने इसी तरफ इशारा किया और अच्छे रिश्तों की पहल इजराइल की तरफ से कराए जाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा- अरब वर्ल्ड में अमन की बहुत जरूरत है और मैं चाहता हूं कि इजराइल अब अरब देशों से अपने रिश्ते सुधारे। उसके पास यह बहुत अच्छा मौका भी है, क्योंकि अरब देश भी नहीं चाहते कि इस इलाके में जंग के हालात बार-बार बनें।

ब्लिंकन ने माना कि अरब देश चाहते हैं कि इजराइल सबसे पहले गाजा पर हमले बंद करे और हमास के साथ 7 अक्टूबर के बाद से जारी जंग खत्म करे। उन्होंने कहा- हमने कई मुद्दों पर बातचीत की है, लेकिन नतीजे आने में कुछ वक्त और लग सकता है।

हमास पर ग्रिप कमजोर नहीं होने देंगे

ब्लिंकन एक तरफ जंग के माहौल को ठंडा करने की कोशिश कर रहे हैं तो दूसरी तरफ इजराइल के सिक्योरिटी मिनिस्टर बेन गिविर के तेवर इस मामले पर तल्ख हैं। उन्होंने कहा- यह वो वक्त नहीं है, जब हम हमास पर नर्म रुख अपनाएं और अपनी ग्रिप कमजोर करें। अगर हम हमास को थोड़ी भी ढील देते हैं तो इजराइल पर 7 अक्टूबर जैसे हमले होने का खतरा पहले से ज्यादा होगा। इसलिए हमास को खत्म करना ही सुलह का रास्ता है।

गिविर ने कहा- अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति थियोडोर रूजवेल्ट कहा करते थे कि आतंक के खिलाफ जंग में नतीजे आपके पक्ष में होने चाहिए। हम तो वही कर रहे हैं जो अमेरिकी राष्ट्रपति कहा करते थे। आतंकवाद के खिलाफ इजराइल की जंग में कोई ढील नहीं दी जाएगी।

हिजबुल्लाह कमांडर मारा गया

लेबनान पर इजराइली हमले और तेज होते जा रहे हैं। मंगलवार को इजराइली एयरफोर्स ने उत्तरी लेबनान पर जबरदस्त बमबारी की। इसके बाद खबर आई कि हिजबुल्लाह का एक कमांडर इस हमले में मारा गया है।

बाद में आतंकी संगठन ने भी इसकी पुष्टि की। कहा- इजराइल के हमले में अली हुसैन बारजी की मौत हो गई है। वो हमारे नॉर्दन कमांड के हेड थे और इसके अलावा वो ड्रोन विंग के चीफ थे। इसके पहले सोमवार को इजराइल ने विसाम अल ताविल नाम के कमांडर को मार गिराया था और हिजबुल्लाह ने इजराइल को इसके नतीजे भुगतने की धमकी दी थी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.