इजराइली सैनिकों ने अपने 3 नागरिकों को गोली मारी गलती मानी, कहा- लगा इनसे खतरा है

Updated on 16-12-2023 01:34 PM

इजराइली सेना ने 15 दिसंबर को गाजा में अपने ही तीन नागरिकों को गोली मार दी। तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इन तीनों नागरिकों को हमास ने 7 अक्टूबर को बंधक बनाया था।

इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने कहा- हम इस घटना की जिम्मेदारी लेते हैं। गाजा सिटी के शिजैया इलाके में एक ग्राउंड ऑपरेशन के दौरान सैनिकों को लगा कि ये लोग उनके लिए खतरा हैं। गोली मारने के बाद जब शवों के पास पहुंचे तो मारे गए लोगों की पहचान के बारे में संदेह हुआ। बाद में पता चला कि वो इजराइल के ही नागरिक हैं।

IDF के स्पोक्स पर्सन हगारी ने कहा- गाजा में एलोन शमरिज, योतम हैम और समेर अल-तलालका की मौत हो गई। हमें लगता है कि वो हमास की कैद से बचकर भागे थे। 7 अक्टूबर को शुरू हुई जंग में अब तक गाजा के 18 हजार से ज्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। वहीं, हमास के हमले में 1200 इजराइली मारे गए।

लाल सागर में नहीं जाएंगे दो शिपिंग कंपनियों के जहाज
लाल सागर में जहाजों पर हूतियों के हमले बढ़ रहे हैं। इन्हें देखते हुए डेनमार्क और जर्मनी की दो बड़ी शिपिंग कंपनियों ने लाल सागर में अपने जहाज न भेजने का फैसला किया है। ये हमले फिलिस्तीनियों के साथ एकजुटता और इजराइली हमले के विरोध में किए जा रहे हैं।

जंग के बीच पहली बार गाजा में मदद पहुंचाने अपना बॉर्डर खोलेगा इजराइल
लगातार हो रहे इजराइली हमलों के चलते गाजा में मदद नहीं पहुंच पा रही है। लोगों के पास खाना और सिर ढकने के लिए छत तक नहीं है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक इजराइल ने गाजा में मदद पहुंचाने के लिए अपना एक बॉर्डर खोलने का फैसला किया है। इजराइल ने कहा- अब जरूरत का सामान केरेम शालोम सीमा से होते हुए गाजा पहुंच सकेगा। केरेम शालोम साउथ गाजा से लगने वाली इजराइली सीमा है।

गाजा में कब्र रौंदते निकले इजराइली टैंक
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजराइली सेना गाजा में कब्रिस्तानों को भी तबाह कर रही है। रिपोर्ट में कहा गया कि इजराइली टैंकों ने शाजाये शहर के ट्यूनीशियाई कब्रिस्तान, जबलिया के अल-फलूजा कब्रिस्तान समेत 6 कब्रिस्तानों को तबाह कर दिया।

इसकी सैटेलाइट तस्वीरें सामने आई हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो भी वायरल हो रहे हैं। इनमें कब्रों को रौंदते हुए निकले इजराइली टैंकों के निशान दिखाई दे रहे हैं। जंग में अब तक गाजा के 19 हजार लोग मारे जा चुके हैं। गाजा में कब्रिस्तानों में जगह नहीं होने के चलते सामूहिक कब्रगाह बनाए जा रहे हैं।

मुस्लिम छात्राओं को गला काटने की धमकी देने वाला गिरफ्तार
अमेरिका में एक 51 साल के टीचर बेंजामिन रीज को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसने 3 मुस्लिम छात्राओं को गला काटने की धमकी दी थी। अमेरिकी मीडिया हाउस CNN की रिपोर्ट के मुताबिक बेंजामिन ने एक स्टूडेंट को कार से घसीटने की भी चेतावनी दी थी। वीडियो में टीचर स्टूडेंट्स का हॉल में पीछा करते हुए और फिर उन्हें धमकी देते हुए दिखाई दे रहा है। कतरी मीडिया हाउस अलजजीरा के मुताबिक स्टूडेंट्स ने टीचर से पूछा था कि क्लास के बाहर इजराइल का झंडा क्यों लगा है। इस पर टीचर नाराज हो गया था।

'अल-अक्सा फ्लड' के खिलाफ इजराइल का ऑपरेशन 'सोर्ड्स ऑफ आयरन'
हमास ने इजराइल पर 7 अक्टूबर को हमला किया था। उसने इजराइल के खिलाफ अपने ऑपरेशन को 'अल-अक्सा फ्लड' नाम दिया। इसके जवाब में इजराइल की सेना ने हमास के खिलाफ 'सोर्ड्स ऑफ आयरन' ऑपरेशन शुरू किया। हमास के सैन्य कमांडर मोहम्मद दीफ ने कहा था- ये हमला यरुशलम में अल-अक्सा मस्जिद को इजराइल की तरफ से अपवित्र करने का बदला है। दरअसल, इजराइली पुलिस ने अप्रैल 2023 में अल-अक्सा मस्जिद में ग्रेनेड फेंके थे।

वहीं, हमास के प्रवक्ता गाजी हामद ने अल जजीरा से कहा था- ये कार्रवाई उन अरब देशों को हमारा जवाब है, जो इजराइल के साथ करीबी बढ़ा रहे हैं। हाल ही के दिनों में मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अमेरिका की पहल पर सऊदी अरब इजराइल को देश के तौर पर मान्यता दे सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सूचना और प्रसारण मंत्री ने शहबाज शरीफ की संयुक्त राष्ट्र महासभा में दी गई स्पीच की जमकर तारीफ की है। तरार ने अपने प्रधानमंत्री की स्पीच को…
 29 September 2026
ढाका: बांग्लादेश और भारत की खुफिया एजेंसियों ने पता लगाया है कि जमात-ए-इस्लामी तारिक रहमान की बीएनपी सरकार को गिराने की कोशिश कर रही है। उनका लक्ष्य जुलाई के विवादित…
 29 September 2026
वॉशिंगटन: विदेश मंत्री एस. जयशंकर का कहना है कि भारत सीमापार आतंकवाद (पाकिस्तान से) के बड़े खतरे का सामना कर रहा है। भारत के सहयोगियों का इन चिंताओं पर ध्यान…
 29 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में सोमवार से तीन दिन (28-30 सितंबर) की शंघाई सहयोग संगठन (SCO) की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में एससीओ के दूसरे सदस्यों के…
 29 September 2026
अंकारा/मॉस्को: रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा है कि रूस, तुर्की से किसी तीसरे मित्र देश को S-400 ट्रायम्फ मिसाइल सिस्टम ट्रांसफर करने पर…
 29 September 2026
न्‍यूयॉर्क: न्यूयॉर्क में 14वें भारत-ब्राजील-दक्षिण अफ्रीका (आईबीएसए) त्रिपक्षीय मंत्रिस्तरीय आयोग की बैठक संयुक्त राष्ट्र महासभा के 81वें सत्र के मौके पर हुई। बैठक में दक्षिण अफ्रीका के विदेश मंत्री रोनाल्ड…
 29 September 2026
ढाका: भारत और बांग्लादेश के बीच तीन दशक पुरानी गंगा जल संधि इस साल खत्म हो रही है। ऐसे में दोनों देशों के अधिकारियों ने दिसंबर में खत्म होने वाली…
 28 September 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में अजरबैजान की 20 साल की महिला के साथ कथित गैंगरेप और लूट का मामला सामने आया है। पुलिस ने रविवार को बताया कि महिला ने लाहौर में…
 28 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने उन कंपनियों के खिलाफ सख्ती की बात कही है, जो अमेरिकी कर्मचारियों को नौकरी से निकालकर H-1B के तहत विदेशी वर्कर की मांग करती…
Advt.