इजरायल का ईरान पर भीषण हमला, राजधानी तेहरान में जोरदार धमाके, 26 दिनों बाद जवाबी कार्रवाई कर नेतन्याहू ने लिया बदला

Updated on 26-10-2024 01:34 PM
तेल अवीव: इजरायल ने ईरान पर हमला बोल दिया है। ईरान की मीडिया के मुताबिक राजधानी तेहरान समेत आसपास के शहरों में जोरदार धमाके सुनाई दिए हैं। शनिवार की सुबह-सुबह यह हमला हुआ है। तेहरान के करीब एक मिलिट्री साइट को निशाना बनाया गया। इजरायली डिफेंस फोर्स ने भी ईरान पर हमले की पुष्टि कर दी है। एक बयान में आईडीएफ ने कहा कि वह ईरानी सैन्य ठिकानों पर सटीक हमला कर रहा है। इजरायल ने कहा कि यह महीनों से ईरान की ओर से लगातार हो रहे हमलों का जवाब है। दरअसल ईरान ने 1 अक्टूबर को इजरायल पर हमला किया था।

इजरायली मिलिट्री ने कहा, 'ईरान का शासन और उसके प्रॉक्सी 7 अक्टूबर से सात मोर्चों पर लगातार इजरायल पर हमला कर रहे हैं। ईरानी धरती से सीधे हमले भी शामिल हैं। दुनिया के दूसरे संप्रभु देश की तरह इजरायल के पास भी प्रतिक्रिया देने का अधिकार है। यह इजरायल का कर्तव्य है।' इजरायली सेना ने आगे कहा कि सुरक्षा के लिए जो कुछ करना पड़ेगा करेंगे।

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने हमले से कुछ देर पहले अमेरिका को सूचना दी थी। अमेरिकी अधिकारी कथित तौर से इस बात को लेकर नाराज थे कि पिछले महीने जिस हमले में हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह मारा गया, उसकी उन्हें पहले से सूचना नहीं दी गई थी। अमेरिका ने कहा कि इजरायल को आत्म रक्षा का अधिकार है। CNN की रिपोर्ट के मुताबिक बाइडन प्रशासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि अमेरिका इस हमले में शामिल नहीं है।

न्यूक्लियर ठिकाने पर नहीं किया हमला


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इजरायली सेना से जुड़े सूत्रों ने कहा है कि वह ईरान की न्यूक्लियर या तेल फैसिलिटी पर हमला नहीं कर रहा है। उसका फोकस ईरान के मिलिट्री टार्गेट हैं। अमेरिका लगातार इजरायल से कहता रहा है कि वह ईरान की तेल या न्यूक्लियर फैसिलिटी पर हमला न करे। एक्सपर्ट्स चेतावनी देते रहे हैं कि इससे बड़े पैमाने पर खाड़ी में युद्ध फैल सकता है। इतना ही नहीं पूरी दुनिया में तेल के दाम में उछाल देखा जा सकता है।

सीरिया पर भी हुआ हमला!


वहीं सीरिया की सरकारी SANA न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायल ने लगभग 2 बजे दक्षिणी और मध्य सीरिया में कई सैन्य ठिकानों पर हमला किया। ये हमले उसी समय हुए जब इजरायल ने ईरान के खिलाफ जवाबी हमला शुरू किया था। SANA का दावा है कि एयर डिफेंस सिस्टम ने कुछ इजरायली मिसाइलों को तबाह कर दिया। अधिकारी अभी भी नुकसान का आकलन कर रहे हैं।

ईरान ने एयरस्पेस बंद किया


इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू के ऑफिस के मुताबिक शनिवार को जब हमला शुरू हुआ तो वह तेल अवीव के किरया सैन्य अड्डे में एक बंकर में थे। नेतन्याहू के कार्यालय की ओर से शेयर की गई तस्वीरों में इजरायली पीएम को रक्षा मंत्री योव गैलेंट और अन्य सैन्य अधिकारियों के बगल में बैठे देखा जा सकता है। वहीं हमले के बाद ईरान ने अपना एयर स्पेस बंद कर दिया है। शनिवार सुबह 9 बजे तक एयरस्पेस बंद करने का नोटिस जारी हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
माले/इस्लामाबाद: मालदीव अपनी कमजोर अर्थव्यवस्था को सुधारने के लिए दक्षिण एशियाई देशों के संगठन 'सार्क' को फिर से शुरू करने की कोशिशें कर रहा है लेकिन उसके सारे दांव नाकाम…
 11 August 2026
मॉस्को/कीव: रूसी वायुसेना ने 4-5 अगस्त की रात को यूक्रेन पर 24 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया। यूक्रेनी वायु सेना ने इन मिसाइलों को 'इस्कंदर-M/S-400' कैटेगरी में रखा है। इसका…
 11 August 2026
लंदन: सूडान में चल रहे नरसंहार को लेकर दुबई के शासक को लंदन की सड़कों पर घेर लिया गया। मोहम्मद बिन राशिद अल-मकतूम जो दुबई के शासक होने के साथ…
 11 August 2026
वॉशिंगटन/अंकारा: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पिछले महीने NATO शिखर सम्मेलन के बाद बेहद सीक्रेट तरीके से एक मिलिट्री विमान के जरिए तुर्की से बाहर निकाला गया था। अमेरिकी सीक्रेट…
 11 August 2026
काठमांडू: नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल ने कहा है कि 1816 की वह मूल सुगौली संधि नहीं मिल रही है जिसने ब्रिटिश भारत के साथ उसकी सीमा तय की…
 11 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, तुर्की और पाकिस्तान के बीच हुए डिफेंस पैक्ट के बाद इजरायली डिफेंस सर्किल में भारत को 'इंश्योरेंस पॉलिसी' की तरह देखा जा रहा है। इजरायल में…
 10 August 2026
ढाका: भारत के उच्चायुक्त दिनेश त्रिवेदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान से सोमवार को मुलाकात की है। बांग्लादेश का उच्चायुक्त नियुक्त होने के बाद त्रिवेदी की बांग्लादेश के प्रधानमंत्री…
 10 August 2026
तेल अवीव: सऊदी अरब, पाकिस्तान और तुर्की के बीच हुए 'मक्का समझौते' के बाद इजरायल का मानना है कि इस समझौते के बाद उसके भारत से संबंध और मजबूत होंगे।…
 10 August 2026
ढाका: बांग्लादेश में हो रहे अहम घटनाक्रम के बीच भारत के चार सुरक्षा अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल ढाका पहुंचा है। भारतीय प्रतिनिधिमंडल बांग्लादेशी सेना की खुफिया एजेंसी डॉयरेक्टरेट जनरल ऑफ…
Advt.