इजरायल की नई खतरनाक प्‍वाइंट ब्‍लैंक मिसाइल, हाथ से होगी लॉन्‍च, चंद मिनटों में दुश्‍मन की छुट्टी

Updated on 21-01-2023 06:20 PM
तेल अवीव: इजरायल की सरकारी कंपनी इजरायल एरोस्‍पेस इंडस्‍ट्रीज (IAI) ने उस खतरनाक मिसाइल की एक झलक दुनिया को दी है जिसे हाथ से ही लॉन्‍च किया जा सकेगा। कई अरब डॉलर से तैयार इस मिसाइल को अमेरिकी सेनाओं को सौंपा जा रहा है। अमेरिका के साथ इजरायल का यह कॉन्‍ट्रैक्‍ट कई साल का है। यह मिसाइल एकदम सीधे लॉन्‍च हो सकती है। साथ ही इसे ड्रोन के जरिए भी लॉन्‍च किया जा सकता है। इस मिसाइल को कंपनी ने प्‍वॉइन्‍ट ब्‍लैंक नाम दिया है। यह देखने में बिल्‍कुल अंग्रेजी के अक्षर X सी दिखती है।
बैग पर ले जा सकेंगे सैनिक
कंपनी की तरफ से जारी प्रेस रिलीज में कहा गया है कि इलेक्‍ट्रो-ऑप्टिकल गाइडेड इस मिसाइल की सबसे बड़ी खासियत है कि अगर मिशन छोड़ भी दिया गया है तो भी इसे वापस लिया जा सकता है। एक मीटर लंबी इस मिसाइल का वजन 6.8 किलोग्राम है। इस मिसाइल को आसानी से सैनिक अपनी पीठ पर लादकर ले जा सकते हैं। मिसाइल को कैरी करने के लिए एक ही सैनिक काफी है। प्वाइंट ब्‍लैंक मिसाइल हर रणनीतिक यूनिट को उस ताकत से लैस कराती है जिसके तहत वह रीयल टाइम में अलग-अलग लक्ष्‍यों में दुश्‍मन पर हमला कर सकते हैं।
गोला बारूद से भी हो सकेगी लैस
यह मिसाइल 1500 फीट की ऊंचाई तक उड़ सकती है। 288 किलोमीटर की स्‍पीड से हमला करने वाली मिसाइल हवा में तब तक रह सकती है जब तक कि दुश्‍मन की सही लोकेशन और टारगेट किस तरह का है, इसकी सही जानकारी नही मिल जाती। हमला करने से पहले यह 18 मिनट तक हवा में रहने में सक्षम है। मिसाइल इलेक्‍ट्रो-ऑप्टिकल सिस्‍टम से लैस है। इसकी वजह से यह रीयल टाइम में सर्विलांस की जानकारी जुटाती है और उसकी पुष्टि करती है। टारगेट को पूरी तरह से तबाह करने के लिए इसे गोला-बारूद से लैस किया जा सकता है।
इस मिसाइल को ऑपरेट कर रहा सैनिक अगर यह तय करता है कि वह टारगेट पर हमला नहीं करेगा तो भी वह मिसाइल को उसी स्थिति में हासिल कर सकता है जिस स्थिति में उसे लॉन्‍च किया गया था। आईएआई का कहना है कि यह कई अरब डॉलर वाला प्रोजेक्‍ट है जिसके तहत अमेरिकी रक्षा विभाग को नई मिसाइलें दी जाएंगी।

ग‍लतियों की कोई गुंजाइश नहीं

प्वाइंट ब्‍लैंक मिसाइल को ईरान के कमिकाजे ड्रोन की तरह भी करार दिया जा रहा है। कंपनी की तरफ से कहा गया है कि यह सिस्‍टम काफी सटीक है और गलतियों की गुंजाइश न के बराबर रह जाती है। टारगेट की पहचान और एक दायरे में रहकर उस पर हमला करने में यह काफी कारगर है। मिसाइल को रडार की पकड़ से भी बचाकर हमलों को अंजाम दिया जा सकता है। इसमें दिया गया हाइब्रिड इलेक्‍ट्रो-ऑप्टिकल (EO) और जीपीएस गाइडेंस सिस्‍टम है जो हमले की जानकारी मुहैया कराता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.