ISRO प्रमुख ने बताया- इसके सातों इक्विपमेंट्स अच्छे से काम कर रहे

Updated on 29-12-2023 12:56 PM

इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन (ISRO) का सोलर मिशन आदित्य L1 सूरज और पृथ्वी के सिस्टम में मौजूद लैगरेंज पॉइंट 1 (L1) पर 6 जनवरी को शाम 4 बजे पहुंच जाएगा। ISRO प्रमुख एस सोमनाथ ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी। सोमनाथ ने बताया कि आदित्य L1 के सभी इक्विपमेंट्स की टेस्टिंग की जा चुकी है और वे बेहतर तरीके से काम कर रहे हैं।

सोमनाथ IIT बॉम्बे के एनुअल साइंस एंड टेक्नोलॉजी इवेंट में शामिल हुए थे। वहां उन्होंने बताया कि आदित्य L1 लगभग अपनी मंजिल पर पहुंच गया है। यह 6 जनवरी को शाम 4 बजे लैगरेंज पॉइंट पर पहुंच जाएगा। हम आदित्य L1 के इंजन को कंट्रोल तरीके से बर्न करेंगे, ताकि यह हेलो ऑर्बिट में एंटर हो सके।

आदित्य L1 को 2 सितंबर को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र (SHAR) से लॉन्च किया गया था। इस मिशन को सूर्य के अध्ययन के लिए लॉन्च किया गया है। जिस L1 पॉइंट पर ये पहुंचने वाला है वह धरती से 15 लाख किमी दूर है। लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचने के बाद यह एयरक्राफ्ट ग्रहण के बिना सूरज को देख पाएगा।

आदित्य L1 के सभी इक्विपमेंट्स अच्छे से काम कर रहे
सोमनाथ ने बताया कि लैग्रेंज पॉइंट ऐसा क्षेत्र है जहां सूरज और पृथ्वी के बीच गुरुत्वाकर्षण खत्म हो जाता है। हालांकि गुरुत्वाकर्षण पूरी तरह खत्म नहीं होता है क्योंकि यहां चांद, मंगल, शुक्र ग्रह मौजूद हैं।

उन्होंने कहा कि आदित्य एयरक्राफ्ट के लैग्रेंज पॉइंट पर पहुंचने के बाद यह एयरक्राफ्ट तब तक सूरज की स्टडी कर सकेगा जब तक उसके अंदर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक्स सही-सलामत रहेंगे और डेटा ट्रांसमिट करते रहेंगे। हमें उम्मीद है कि हम पता लगा सकेंगे कि सोलर कोरोना, मास इजेक्शन और हमारे मौसम पर उनके असर के बीच क्या रिलेशन है।

हमें चंद्रयान-3 के रोवर के जागने की उम्मीद थी, पर ऐसा नहीं हुआ
चंद्रयान-3 को लेकर सोमनाथ ने बताया कि चांद की सतह पर पहुंचकर 14 दिन तक डेटा कलेक्ट करने और यहां भेजने के बाद प्रज्ञान रोवर फिलहाल सो रहा है। हमें उम्मीद थी कि प्रज्ञान रोवर अपनी नींद से जाग जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। जब हमने अपनी लैब में पूरे सिस्टम की टेस्टिंग की थी, तो वह अच्छे से काम कर रहा था। हालांकि जो सिस्टम लैबोरेटरी में काम कर रहे थे, जरूरी नहीं है कि वे चांद की सतह पर काम करें क्योंकि वहां रेडिएशन जैसे कई और फैक्टर हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
पटियाला: पंजाब के पटियाला जिले से एक डरा देने वाला वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक पिटबुल डॉग मकान देखने के लिए घर के बाहर खड़े पति-पत्नी पर…
 13 August 2026
बनासकांठा: गुजरात के बनासकांठा जिले का डीसा शहर में जल्द ही एशिया का पहला रेगिस्तान-थीम वाला नाइट सफारी और जू बनेगा। इस जू में लगभग 2700 जानवरों और 83 प्रजातियों…
 13 August 2026
पटना: जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने कहा कि बांकीपुर में मिली जीत कोई अचानक मिली सफलता नहीं थी, बल्कि इसने साबित कर दिया कि अगर एक विश्वसनीय विकल्प…
 13 August 2026
पटनाः बिहार के पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने 19 अगस्त को तेजस्वी यादव के नेतृत्व में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राजभवन मार्च को लेकर प्रतिक्रिया दी है।…
 13 August 2026
बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में बंद पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के मोबाइल में 90 पोर्न वीडियो मिले हैं। जब्त फोन की फोरेंसिक जांच जारी है।जांचकर्ता फोन में मौजूद वीडियो, तस्वीरों…
 13 August 2026
IIT मद्रास के डायरेक्टर वी. कामकोटी को गोमूत्र एक्सपर्ट बताने वाले बयान को लेकर विवाद बढ़ गया है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के खिलाफ ऑनलाइन मुहिम शुरू की गई,…
 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
Advt.