सदन में गूंजा वैशाली नगर में अवैध प्लाटिंग का मुद्दा, रिकेश सेन ने उठाए सवाल

Updated on 15-07-2026 01:41 PM

भिलाई नगर। भिलाई के वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में तेजी से बढ़ रही अवैध प्लाटिंग और बिना अनुमति विकसित की जा रही कॉलोनियों का मुद्दा विधानसभा में जोरदार तरीके से उठा। विधायक रिकेश सेन ने प्रश्न के माध्यम से सरकार से पूछा कि वर्ष 2024 से 17 जून 2026 तक नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग और कृषि भूमि का बिना अनुमति डायवर्सन कर बनाई जा रही कॉलोनियों पर क्या कार्रवाई की गई, कितने मामलों में एफआईआर दर्ज हुई, किन-किन खसरा नंबरों पर रोक लगाई गई तथा दोषियों के खिलाफ क्या कदम उठाए गए।

सरकार की ओर से दिए गए जवाब में बताया गया कि वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में 37 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण ध्वस्त किए गए हैं। वहीं 255 खसरा नंबरों की 35.897 हेक्टेयर भूमि के विक्रय एवं पंजीयन पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर और उप-पंजीयक को पत्र भेजा गया है। साथ ही 6 अवैध प्लाटिंगकर्ताओं के खिलाफ न्यायालय में परिवाद दायर किया गया है तथा अन्य मामलों में भी कार्रवाई जारी है।

अवैध प्लाटिंग से सबसे ज्यादा नुकसान आम लोगों को
विधायक रिकेश सेन ने कहा कि अवैध प्लाटिंग केवल कानून का उल्लंघन नहीं है, बल्कि हजारों परिवारों के जीवनभर की कमाई को दांव पर लगाने वाला अपराध है। लोग अपनी मेहनत की पूंजी लगाकर प्लॉट खरीदते हैं, लेकिन बाद में पता चलता है कि कॉलोनी वैध नहीं है। ऐसे में उन्हें न सड़क मिलती है, न बिजली, न पानी, न नाली और न ही भवन निर्माण की अनुमति।

उन्होंने कहा कि कई परिवार घर बनाने का सपना लेकर प्लॉट खरीदते हैं, लेकिन अवैध कॉलोनी घोषित होने के बाद वर्षों तक अपने ही प्लॉट पर निर्माण नहीं कर पाते। बैंक लोन नहीं मिलता, रजिस्ट्री और नक्शा संबंधी परेशानियां अलग होती हैं। सबसे अधिक नुकसान उन आम नागरिकों को उठाना पड़ता है, जिन्होंने अपनी जीवनभर की बचत लगाई होती है।

जनहित में सख्त कार्रवाई की जरूरत
विधायक ने विधानसभा में यह मुद्दा उठाकर स्पष्ट किया कि अवैध प्लाटिंग करने वाले गिरोहों पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ ऐसे मामलों की समय पर रोकथाम जरूरी है, ताकि आम जनता ठगी और भविष्य की कानूनी परेशानियों से बच सके। उन्होंने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और लोगों को जागरूक करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के चांटीडीह स्थित माधव ट्रेडर्स में ब्रांडेड के नाम पर नकली चाय का कारोबार करने का मामला सामने आया है। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने कंपनी…
 19 September 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में जूनियर डॉक्टर एक बार फिर आंदोलन की तैयारी में हैं। स्टाइपेंड, वेतन-मानदेय में संशोधन समेत 17 सूत्रीय मांगों को लेकर जूनियर डॉक्टर्स…
 19 September 2026
सूरजपुर। सेवा संकल्प अभियान की पहल जिले के उन परिवारों की खुशियों से जुड़ रही है, जिनका पक्के घर का सपना प्रधानमंत्री आवास योजना से पूरा हुआ है। ग्राम पंचायत…
 19 September 2026
कोरबा, उच्चतम न्यायालय के रिट पीटिशन (सि) कं. 1404 / 2023, सुकन्या संस्था विरूद्ध युनियन ऑफ इंडिया व अन्य में पारित दिनांक 03.10.2024 के निर्णय के दिशा-निर्देशानुसार न्याय तक पहुंच सुनिश्चित…
 19 September 2026
कोरबा।  सूरज की ऊर्जा अब आदिवासी छात्राओं की पढ़ाई को नई रोशनी और नई सुविधा दे रही है। स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के उपयोग से छात्रावासों में अध्ययन के लिए…
 19 September 2026
कोरबा। ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें आजीविका से जोड़ने के प्रयासों से परिवारों के जीवन में नई उम्मीद और आत्मविश्वास का संचार हो…
 19 September 2026
कोरबा। कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 19 पथर्रीपारा निवासी  सनातन प्रसाद पाठक के लिए पक्का मकान केवल एक निर्माण नहीं, बल्कि परिवार के सुरक्षित और सुखद जीवन की नई शुरुआत…
 19 September 2026
कोण्डागांव। प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों की सहभागिता से…
 19 September 2026
महासमुंद। राष्ट्रव्यापी सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत द्वितीय दिवस आज महासमुंद जिले के 1806 शासकीय एवं निजी विद्यालयों में स्कूल स्तर पर ‘मेरे सपनों का भारत’ सेवा चित्र प्रतियोगिता का…
Advt.