अनुबंध एजेंसियों को नोटिस जारी कर मांगा जवाब, अनुबंध समाप्त कर ब्लैक लिस्टेड करने की चेतावनी

Updated on 18-02-2023 07:43 PM

जल जीवन मिशन के तहत हर घर जल पहुंचाने की योजना में लापरवाही बरतने पर कलेक्टर अवि प्रसाद ने अनुबंध एजेंसियों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कलेक्टर ने कहा है कि जन सरोकार से जुड़ी योजनाओं में किसी भी स्तर की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

कलेक्टर ने कहा कि कि कार्य में देरी के लिए दोषी अनुबंधित एजेंसी सहित विभागीय अधिकारियों की भी जवाबदारी तय की जाए। अनुबंध के मुताबिक निर्धारित समय-सीमा में कार्य पूरा नहीं करने वाली एजेंसियों को ब्लैक लिस्टेड करने की कार्रवाई भी की जाएगी। कलेक्टर के निर्देश पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री ने मेसर्स आदर्श ट्रेडिंग कंपनी सतना और मेसर्स नेट लिंक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड मालवीय नगर भोपाल को तय समय में कार्य नहीं कराने की वजह से कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

तीन दिन में जवाब देने को कहा

मेसर्स नेट लिंक सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड मालवीय नगर भोपाल ने ढ़ीमरखेड़ा विकासखंड के ग्राम पिंडरई, धरवारा, पौनिया, ग्राम उमरियापान में जल जीवन मिशन के कार्यों को तय सीमा में नहीं पूरा किया। नोटिस में संबंधित सहायक यंत्री के जांच अभिमत सहित संतोषजनक जवाब तीन दिन में प्रस्तुत करने के लिए कहा है। ऐसा नहीं करने पर अनुबंध समाप्त कर दिया जाएगा।

संतोषजनक जवाब नहीं देने करेंगे ब्लैक लिस्टेड

मेसर्स ट्रेडिंग कंपनी सतना ने विकासखंड कटनी के ग्राम चाका, चनेहटा, देवडोंगरा में जल जीवन मिशन का कार्य कराने के लिए अनुबंध किया था, लेकिन चनेहटा में कार्य ही नहीं किया गया। चाका में 50 फीसदी और देवडोंगरा ग्राम में मात्र 80 फीसदी ही काम पूरा किया है, जो शर्तों का उल्लंघन है। नोटिस में कहा है कि संतोषजनक जवाब नहीं देने पर कंपनी को ब्लैक लिस्टेड किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 August 2026
भोपाल, राजधानी भोपाल के अरेरा कॉलोनी, रोहित नगर सहित अन्य रिहायशी इलाकों में संचालित व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर चल रही कार्रवाई के बीच दुकानदारों को बड़ी राहत मिली है।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव…
 03 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश पटवारी संघ के प्रांतीय आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों के पटवारी आज से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जा रहे हैं। संघ ने स्पष्ट किया है कि जब तक…
 03 August 2026
भोपाल, भोपाल में 5 अगस्त से ब्रिक्स सांस्कृतिक सम्मेलन-2026 की शुरुआत होगी। यह 4 दिन यानी 8 अगस्त तक चलेगा। इसमें विदेशी मेहमान भी शामिल होंगे। इसके चलते भोपाल को GIS…
 03 August 2026
भोपाल। भोपाल के कटारा हिल्स स्थित विवेकानंद कालोनी में दो बच्चियों के कथित अपहरण का मामला पुलिस जांच में झूठा साबित हुआ। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने…
 03 August 2026
भोपाल। पत्नी की मर्जी के विरुद्ध टीवी का चैनल बदलना एक युवक को भारी पड़ गया। भोपाल छोला मंदिर क्षेत्र में गुस्साई महिला ने अपने पति पर हंसिये से हमला…
 03 August 2026
भोपाल। अपनी 17 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश के कार्यरत आउटसोर्स कर्मचारियों ने रविवार को शिवाजी नगर स्थित आंबेडकर मैदान में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। भारतीय मजदूर संघ के…
 03 August 2026
भोपाल। मिसरोद थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने और बाद में शादी से इनकार करने पर जबरन कीटनाशक पिलाकर जान लेने की कोशिश का मामला…
 03 August 2026
भोपाल के गौतम नगर में रविवार को आवासीय क्षेत्रों में संचालित व्यावसायिक गतिविधियों के विरोध में बड़ी संख्या में रहवासी सड़क पर उतर आए। संयुक्त रहवासी संघ के बैनर तले…
 03 August 2026
 भोपाल। भोपाल के हमीदिया अस्पताल में भर्ती जालसाजी के आरोपित किशन मोदी को कथित तौर पर वीआईपी सुविधाएं दिए जाने के मामले में जेल प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की है।…
Advt.