अमरजीत भगत के ठिकानों से आईटी विभाग को मिली करोड़ों की अघोषित संपत्ति

Updated on 10-02-2024 04:38 PM

रायपुर। पूर्व खाद्य मंत्री अमरजीत भगत और करीबियों के ठिकानों पर आईटी की जांच में करोड़ों रुपए की अघोषित संपत्ति मिली है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड नई दिल्ली की प्रिंसिपल कमिश्नर और प्रवक्ता सुरभि अहुलवालिया ने प्रेस रिलीज में इसकी जानकारी दी है। 25 ठिकानों पर एकसाथ छापेमारी के दौरान ढाई करोड़ कैश और जेवर समेत अघोषित संपत्ति के दस्तावेज जब्त किए हैं।

अहुलवालिया ने बताया है कि आयकर विभाग ने 31 जनवरी 2024 को अमरजीत भगत, करीबी सहयोगियों और कुछ सरकारी अधिकारियों के ठिकानों पर जांच अभियान शुरू किया था। अमरजीत के करीबी सहयोगियों में से एक रियल एस्टेट के कारोबार में है। आयकर विभाग ने अंबिकापुर कलेक्टर को पत्र लिखकर 13 लोगों की संपत्ति का ब्यौरा मांगा है।

तलाशी अभियान में छत्तीसगढ़ के रायपुर, सरगुजा, सीतापुर और रायगढ़ जिलों में फैले 25 से ज्यादा परिसरों को कवर किया गया।तलाशी अभियान के दौरान, कई आपत्तिजनक दस्तावेज़, अघोषित बैलेंस शीट और डिजिटल सबूत मिले हैं, जिन्हें जब्त किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.