हम सबके लिए परम सौभाग्य की बात है की मायाली में पंडित प्रदीप मिश्रा के श्रीमुख से शिव महापुराण कथा का हो रहा वाचन : सीएम साय

Updated on 25-03-2025 09:25 PM

जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मयाली में मधेश्वर महादेव के समीप आयोजित  शिव महापुराण कथा में शामिल हुए और पूरे भक्तिभाव से एक लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने शिव कथा का श्रवण किया। उन्होंने कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा जी को मधेश्वर महादेव की छायाचित्र भेंटकर और माला पहनाकर  उनका अभिनंदन किया और उनसे प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद लिया। कथा स्थल में मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कौशल्या साय सहित परिवार के सदस्यगण, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय, उपाध्यक्ष शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, पवन साय, कृष्ण कुमार राय, भरत सिंह, कमिश्नर नरेंद्र दुग्गा, आईजी अंकित गर्ग,  कलेक्टर रोहित व्यास, पुलिस अधीक्षक शशिमोहन सिंह और भारी संख्या में भक्तगणों  ने कथा स्थल पहुंचकर कथा का श्रवण किया।

मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का 27 मार्च को पुनः शुभारंभ : 

मुख्यमंत्री  साय ने कथा सुनने पहुंचे श्रद्धालुओं से कहा कि यह हम सबका परम सौभाग्य है कि भगवान शिव की कथा कहने के लिए महापंडित प्रदीप मिश्रा जी जशपुर के मधेश्वर महादेव धाम मयाली में पधारे है।  इस दूरस्थ अंचल में पांच दिन से शिव भक्ति की अविरल धारा बह रही है। अभी दो दिन और कथा चलने वाली है। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं को अध्यात्म से सीधे जुड़ने का सुनहरा अवसर मिला है। मधेश्वर महादेव धाम का यह स्थान हम सब लोगों की धार्मिक आस्था का केंद्र है। इसकी ख्याति विश्व के सबसे बड़े प्राकृतिक शिवलिंग की है। उन्होंने कहा कि रामलला अयोध्या धाम दर्शन योजना से अभी तक 22 हजार से अधिक लोग अयोध्या जाकर प्रभु रामलला के दर्शन कर चुके हैं। रमन सिंह के कार्यकाल में मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना संचालित की जाती थी। इस योजना का पुनः 27 मार्च को शुभारंभ  किया जाएगा। इस योजना के माध्यम से उनके इच्छानुसार तीर्थ स्थल का दर्शन कराया जाएगा।

विशेष पिछड़ी जनजाति समुदाय के लोगों ने भी कथा स्थल आकर सुनी शिव महापुराण कथा

विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा और बिरहोर समुदाय के लोगों ने भी भक्ति रस की बह रही अविरल धारा में दिव्य स्नान किया। ग्राम पंडरसिली, तहसील मनोरा से आए पहाड़ी कोरवा और बगीचा ब्लॉक के ग्राम बेहेराखार एवं भितघारा से बिरहोर समुदाय के लोग अच्छी खासी संख्या में  यहां पर कथा का श्रवण करने पहुंचे थे। पहाड़ी कोरवा समुदाय से आने वाले संतोष राम, बजरु  राम, शंकर राम, दुर्गा राम और बिरहोर समुदाय के गेदु राम, गुरुबारु राम, लाखा राम ने बताया कि भगवान शिव की कथा सुन कर उनके मन को एक आत्मिक खुशी मिली है। उन्होंने कहा कि पंडित प्रदीप मिश्रा के प्रवचनों में जिस प्रकार से शिव भक्ति के साथ ही सार्थक जीवन जो संदेश दे रहे है वह हम सबके जीवन को एक नई राह दिखा रहा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई-3 क्षेत्र में लोकल ट्रेनों के बंद किए गए ठहराव को दोबारा शुरू करने की मांग को लेकर ग्रामीणों में आक्रोश है। उन्होंने सुबह 9 बजे रेल रोको आंदोलन करने…
 08 October 2026
रायगढ़, इवनिंग वॉक से घर लौट रहे डिग्री कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर केसी गुप्ता (50) को सोमवार की शाम चार नकाबपोश बदमाशों ने चाकू की नोक पर अगवा कर लिया।बदमाश उन्हें…
 08 October 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ रेरा ने बिना पंजीयन प्लॉट बेचने के मामले में महागणपति डेवलपर्स पर 8 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। जांच में सामने आया कि महागणपति डेवलपर्स के सौरभ केडिया…
 08 October 2026
दुर्ग के राजीव नगर में राशन कार्डधारियों को बांटे जाने वाला सरकारी चावल घर में जमा करके रखने का मामला सामने आया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 60 बोरियों…
 08 October 2026
रायगढ़, रायगढ़ जिले के बाकारुमा रेंज में वन विभाग ने अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए खैर की लकड़ियों से भरा 14 चक्का ट्रक जब्त किया है। कार्रवाई बाकारुमा-लैलूंगा…
 08 October 2026
जगदलपुर /दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त प्रभारी सुखदेव भगत आज गुरुवार को पहली बार दंतेवाड़ा पहुंचेंगे। कांग्रेस के अनुसार, उनका दौरा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित…
 08 October 2026
सूरजपुर, छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में मां-बेटी हत्याकांड मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट आज आरोपियों को सजा सुनाएगी। कोर्ट ने 29 सितंबर को मामले में 4 आरोपियों को हत्या, रेप और पॉक्सो…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर में डिजिटल अरेस्ट का मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने खुद को ATS, NIA और पुलिस का सीनियर अफसर बताकर 60 साल के शिक्षक को 3 दिनों तक…
 08 October 2026
रायपुर, रायपुर के इंडोर स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन युवाओं में उत्साह देखने को मिला। मेले में प्रदेशभर से रोजगार की तलाश में पहुंचे 5,018 युवाओं…
Advt.