शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल, वर्ल्ड कप शुरू होते ही भारत के लिए आई बुरी खबर

Updated on 06-10-2023 02:13 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम को वर्ल्ड कप 2023 में अपना पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) के खिलाफ खेलना है। 8 अक्टूबर को चेन्नई में यह मुकाबला खेला जाना है। 12 साल से वर्ल्ड कप ट्रॉफी का इंतजार कर रही भारतीय टीम इस बार प्रबल दावेदार मानी जा रही है। लेकिन वर्ल्ड कप में अपना अभियान शुरू करने से पहले ही भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलना मुश्किल दिख रहा है।

शुभमन गिल को हुआ डेंगू

भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल को डेंगू हो गया है। दैनिक जागरण की रिपोर्ट में इसका दावा किया गया है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में उनके खेलने की संभावना नहीं के बराबर है। हालांकि टीम मैनेजमेंट ने अभी तक उम्मीद नहीं छोड़ी है। शुक्रवार को एक और दौर के टेस्ट के बाद गिल की उपलब्धता पर फैसला करेगा। भारतीय टीम रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला वर्ल्ड कप मैच खेलेगी।

2023 में सबसे ज्यादा वनडे रन

शुभमन गिल का बल्ला 2023 में रन नहीं आग उगल रहा है। वह वनडे में इस साल सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। 20 मैचों में गिल ने करीब 72 की औसत से 1230 रन बनाए हैं। इसमें उनके नाम 5 शतक और इतने ही अर्धशतक हैं। वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग में गिल नंबर दो पर पहुंच चुके हैं। नंबर एक रैंकिंग के लिए वह बाबर आजम को कड़ी चुनौती भी दे रही हैं।

टीम के पास ईशान किशन का विकल्प

भारतीय टीम के पास सलामी बल्लेबाजी के लिए ईशान किशन का विकल्प है। ईशान ने हालांकि पिछले कुछ समय से मध्यक्रम में बैटिंग की है लेकिन वह नियमित रूप से ओपनर हैं। बीच-बीच में ईशान पारी की शुरुआत करते भी नजर आते हैं। एशिया कप से पहले वेस्टइंडीज दौरे पर ओपनिंग करते हुए उन्होंने लगातार 3 मैच में फिफ्टी ठोकी थी। एशिया कप के फाइनल में भी वह सलामी बल्लेबाजी करने उतरे थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.