कश्‍मीर पर दुनिया को मनाना मुश्किल... हेकड़ी ढीली पड़ी तो पाकिस्‍तानी विदेश मंत्री बिलावल ने भारत को कहा दोस्‍त

Updated on 12-03-2023 12:39 AM
न्‍यूयॉर्क: पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो ने संयुक्‍त राष्‍ट्र (UN) में कश्‍मीर पर एक बड़ा सच कबूल कर लिया है। बिलावल ने यह बात कबूल कर ली है कि उनका देश कश्‍मीर मसले को यूएन में एक मुख्‍य मुद्दा बनाने और इस पर संगठन का ध्‍यान आ‍कर्षित करने में नाकाम रहा है। बिलावल ने यह भी माना कि जहां उनके देश की सारी कोशिशें फेल हो गईं तो कश्‍मीर पर भारत के सभी कूटनीतिक प्रयास यूएन में सफल रहे हैं। बिलावल ने शुक्रवार को एक प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में यह बात स्‍वीकार की है। बिलावल ने अपने बयान में भारत को पहली बार दोस्‍त करार दिया।
कश्‍मीर पर हैं काफी चुनौतियां
बिलावल ने प्रेस कॉन्‍फ्रेंस में कहा, 'आपको यह जानने की जरूरत है कि हमें कश्‍मीर मसले को यूएन के एजेंडे के तौर पर आगे बढ़ाने में और इस पर संगठन का ध्‍यान आकर्षित करने में काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है।' इसके बाद बिलावल ने थोड़ा लड़खड़ाते हुए भारत का जिक्र किया और उसे दोस्‍त क‍हकर संबोधित किया। बिलावल ने कहा, 'हमारे दोस्‍त, पड़ोसी देश (भारत) इस बात का बड़े पैमाने पर विरोध करते हैं कि कश्‍मीर कोई विवादित सीमा है। वह इसी तथ्‍य को यूएन में भी आगे बढ़ाते हैं कि कश्‍मीर कोई विवादित मसला नहीं है।'
पाकिस्‍तान का सच कोई नहीं मानता
बिलावल के मुताबिक भारत वास्‍तविकता से अलग इस बात पर हमेशा जोर देता है कि कश्‍मीर पर उसका कब्‍जा जायज है और इसका समर्थन किया जाता है। उन्‍होंने यह भी कहा कि पाकिस्‍तान जो कश्‍मीर पर सोचता है, उस सच को स्‍वीकार करा पाना काफी मुश्किल है। भले ही अंतरराष्‍ट्रीय समुदाय कश्‍मीर पर उसकी सोच को खारिज कर दे मगर पाकिस्‍तान के विदेश मंत्री बिलावल ने वादा किया है कि देश की कोशिशों में कोई कमी नहीं होगी।
दोनों देशों के बीच दूरियां
बिलावल ने इस बयान से पहले कश्‍मीर पर टिप्‍पणी दी थी। इस टिप्‍पणी के बदले भारत की तरफ से उन्‍हें करारा जवाब दिया गया था। सुरक्षा परिषद में बिलावल ने अंतरराष्‍ट्रीय महिला दिवस के मौके पर मोजांबिक की अगुवाई में हुई एक बहस में कश्‍मीर का जिक्र किया था। भारत और पाकिस्‍तान के बीच फरवरी 2019 में पुलवामा आतंकी हमले और फिर अगस्‍त 2019 में जम्‍मू कश्‍मीर का विशेष दर्जे के खत्‍म होने के बाद से ही बिगड़े हुए हैं। भारत हमेशा कहता आया है कि पाकिस्‍तान ने बातचीत से अलग आतंक और दुश्‍मनी का माहौल बनाया हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.