सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों से एक स्वर में बात करने की उम्मीद करना बेमानी

Updated on 05-09-2022 05:40 PM

भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश एनवी रमना ने सुप्रीम कोर्ट के परस्पर विरोधी और अलग-अलग फैसलों की व्याख्या करते हुए कहा है कि सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों से हमेशा एक स्वर में बोलने की अपेक्षा करना गलत होगा। 'कैपिटल फाउंडेशन एनुअल लेक्चर' में जस्टिस रमना ने कुछ जमानत देने से संबंधित अलग-अलग मामलों में निर्णय लेने के लिए विभिन्न न्यायाधीशों द्वारा अपनाए गए अलग-अलग आधारों की ओर इशारा किया।

पिछले सात दशकों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए फैसलों पर उन्होंने कहा, "सुप्रीम कोर्ट से कई तरह की राय निकली है। एक संस्था के रूप में न्यायपालिका को किसी एक राय के आधार पर नहीं आंका जा सकता है। देश यह उम्मीद नहीं कर सकता है कि 30 से अधिक स्वतंत्र न्यायाधीश सदैव एक स्वर में बोलें।" न्यायमूर्ति रमना ने कहा, "एक स्वर में बोलने वाली संस्था स्वस्थ लोकतंत्र का संकेत नहीं होगी।"

न्यायमूर्ति रमना ने कहा कि अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने वैकेंसी को भरने, न्यायिक बुनियादी ढांचे को बढ़ाने और न्याय वितरण प्रणाली में तेजी लाने के लिए टेक्नोलॉजी को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित किया था।

आपको बता दें कि देश के विभिन्न अदालतों में आज चार करोड़ से अधिक मामले लंबित हैं। लॉकडाउन और महामारी के दौरान मामलों की फिजिकल सुनवाई नहीं होने से स्थिति और गंभीर हुई। कोर्ट में मामले और बढ़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
 11 March 2026
प्रयागराज: उत्तर प्रदेश में शिक्षामित्रों की सेवा नियमित करने के मामले में इलाहाबाद हाई कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। पिछले दिनों यूपी विधानसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने शिक्षामित्रों के…
 11 March 2026
पटना: बिहार की राजनीति में अक्सर 'परिवारवाद' के जरिए नेताओं के बेटों को सत्ता के शिखर पर बैठाने की परंपरा रही है, लेकिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत इस बार…
 11 March 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को इच्छामृत्यु (पैसिव यूथेनेशिया) मामले में एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया। कोर्ट ने 13 साल से कोमा में रह रहे 31 साल के युवक हरीश राणा…
 09 March 2026
लखनऊ: यूपी के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पांच मार्च को कानपुर के दौरे पर थे। वह वहां जिस हेलिकॉप्‍टर से गए थे, वह चर्चा का विषय बन चुका है। दरअसल, यूपी सरकार…
 09 March 2026
मुजफ्फरपुर: मुजफ्फरपुर जिले में अपराधियों का दुस्साहस थमने का नाम नहीं ले रहा है। रामपुर हरि थाना क्षेत्र के कोयली भराव गांव में बीती रात पोल्ट्री फार्म व्यवसायी रणधीर कुमार की…
Advt.