मन-वचन-काया की मशीन को आराम देना जरुरी : प्रवीण ऋषि

Updated on 27-09-2023 02:59 PM

रायपुर। उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि ने कहा कि लेश्या का विज्ञान प्रभु महावीर ने प्रदान किया है, लेकिन अज्ञानता वश हम कृष्ण लेश्या, नील लेश्या और कपोत लेश्या के चक्कर में उलझते रहते हैं। अगर इसका ज्ञान हमें मिल जाये तो जीवन में तेजो लेश्या, पद्म लेश्या और शुक्ल लेश्या की वर्षा शुरू हो जायेगी। उपाध्याय प्रवर बुधवार को टैगोर नगर स्थित लालगंगा पटवा भवन में आयोजित प्रवचन माला में लेश्या का वर्णन कर रहे थे। 15 दिवसीय इस विशेष प्रवचन माला में उपाध्याय प्रवर लेश्या और इसके हमारे जीवन में प्रभाव व इससे बचने के उपाय बता रहे हैं। आज की प्रवचन माला में उन्होंने नील लेश्या के विषय में आगे बताया। उक्ताशय की जानकारी रायपुर श्रमण संघ के अध्यक्ष ललित पटवा ने दी।

उपाध्याय प्रवर ने कहा कि प्रभु महावीर ने नील लेश्या से बचने के लिए संत जीवन में कई छोटी-छोटी बातें बताई हैं, जिनका आप लोग भी अनुसरण कर सकते हैं। इसमें सबसे पहला है विराम। जैसे कोई मशीन आप 24 घंटे चलाएंगे हो वह ख़राब हो जाती है। मशीन को कुछ समय के लिए बंद कर दिया जाता है, फिर काम शुरू करते हैं। वैसे ही हम भी जब कोई काम करते है, तो दूसरा काम शुरू करने से पहले थोड़ा विराम जरुरी है। एक प्रवृत्ति के बाद तुरंत दूसरी प्रवृत्ति शुरू मत करें, थोड़ा विराम दें। नील लेश्या वाला व्यक्ति लगातार उधेड़बुन में लगा रहता है। उनकी प्रवृत्ति निरंतर है। नील लेश्या का चरित्र है हाइपर एक्टिव। लोग सोने से पहले घंटों फोन पर लगे रहते हैं, और सोने के बाद उनके दिमाग को आराम नहीं मिलता है। ऐसे लोग अपने अंदर नील लेश्या की फैक्ट्री खोल लेते हैं। बड़ी बड़ी कंपनियों के अधिकारियों-कर्मचारियों को आराम करना सिखाया जाता है। यहां तक कि महात्मा गांधी भी जब समय मिलता था तो एक झपकी ले लेते थे। इसका मतलब यह है कि जब आप कोई काम ख़त्म कर दूसरा काम शुरू करने जाते हैं, तो उस काम को शुरू करने से पहले थोड़ा रुकें, फिर काम शुरू करें।

उपाध्याय प्रवर ने आगे बताया कि नील लेश्या की जीवन शैली बन्दर की तरह रहती है। बन्दर की तरह सोचते हैं, और वैसा ही करते हैं। न तो ये चुपचाप बैठते हैं, और न ही किसी को शांति से रहने देते हैं। ये व्यक्ति अपने अंतिम समय में भी उधेड़बुन में रहते हैं। जो चक्रवर्ती आराम करना जनते हैं, मोक्ष में जाते हैं। जो निरंतर उद्योग में लगे रहते हैं, क्या अच्छा काम पर पाते हैं? अच्छा काम करने के लिए निरंतर लगे रहने जरूरी है कि थोड़ा आराम जरुरी है? परमात्मा ने कहा कि आराम जरुरी है। 48 मिनट तक सारे काम छोड़कर अपने आप से जुड़िये, परिवार से जुड़िये। जुड़े रहेंगे तो ऑब्जर्व कर सकेंगे। जो प्रवृति से निवृत्त नहीं हो पाता है वो क्षुद्र बनता है। प्रवृत्ति और निवृत्ति का संतुलन जरुरी है। विश्राम का तरीका आना चाहिए। नींद-शवासन शरीर का विश्राम है तो ध्यान दिमाग का। मन-वचन-काया की मशीन को आराम देना जरुरी है, एडिक्शन से निकलना है तो ब्रेक जरुरी है।

1 अक्टूबर से शुरू होगा नवकार तीर्थ कलश अनुष्ठान
रायपुर श्रमण के अध्यक्ष ललित पटवा ने बताया कि 1 अक्टूबर से उपाध्याय प्रवर प्रवीण ऋषि आदि ठाना 2 के सानिध्य में  लालगंगा पटवा भवन नवकार तीर्थ कलश अनुष्ठान शुरू होने जा रहा है। 1 अक्टूबर को 24 घंटों का नवकार महामंत्र जाप होगा। इसके बाद 2 अक्टूबर को नवकार कलश अनुष्ठान होगा। उन्होंने बताया कि रायपुर समेत छत्तीसगढ़ और देशभर से जैन परिवारों के नाम इस अनुष्ठान में शामिल होने के लिए आ रहे हैं। इस कलश अनुष्ठान में जुड़ने के लिए लंदन, सिंगापूर, दुबई, अमेरिका में रहने वाले जैन परिवारों के नाम भी आ रहे हैं। उन परिवारों के लिए इस अनुष्ठान से जुड़ने के लिए ऑनलाइन व्यवस्था भी की गई है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.