सर्किट हाउस में ठहरने एसडीएम की अनुमति लेना आवश्यक

Updated on 01-01-2025 01:52 PM

बालोद । कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने जिला मुख्यालय बालोद में स्थित नवीन सर्किट हाउस में बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु आज अपने कक्ष में संबंधित विभाग के अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में श्री कौशिक ने न्यू सर्किट हाउस बालोद में उपलब्ध सुविधाओं एवं सर्किट हाउस की व्यवस्थाओं के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। श्री कौशिक ने अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि सर्किट हाउस में ठहरने तथा अन्य किसी शासकीय प्रायोजन के लिए सर्किट हाउस का प्रयोग करने के पूर्व एसडीएम बालोद से विधिवत् अनुमति लेना आवश्यक होगा। इसके उपरांत ही सर्किट हाउस में ठहरने तथा इसकी उपयोग की अनुमति दी जाएगी। बैठक में श्री कौशिक ने कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग सहित संबंधित विभाग के अधिकारियों को सर्किट हाउस में आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु दिशा-निर्देश दिए। बैठक में एसडीएम बालोद सुरेश साहू, जनसंपर्क अधिकारी चंद्रेश ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
रायपुर, हल्द्वानी में कांग्रेस की रैली स्थल पर कथित शुद्धिकरण की घटना के विरोध में छत्तीसगढ़ कांग्रेस आज प्रदेशभर में जिला स्तरीय मार्च और सत्याग्रह करेगी। कांग्रेस ने सभी जिला, शहर,…
 14 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में अगले 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में कुछ जगह अति भारी बारिश, जबकि एक-दो स्थानों पर बहुत भारी बारिश हो सकती…
 14 August 2026
जगदलपुर, बस्तर में नक्सलवाद से आजादी की तस्वीर आज कर्रेगुट्टा की पहाड़ी पर दिखाई देगी। तिरंगा यात्रा के तीसरे और अंतिम दिन बीजापुर से यात्रा आवापल्ली, उसूर, गलगाम, नंबी और ताड़पाला…
 14 August 2026
रायपुर, स्वतंत्रता दिवस के चलते एयरपोर्ट में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। इस वजह से तस्कर ट्रेनों से सोने की तस्करी कर रहे हैं। गुरुवार को रायपुर और नागपुर…
 14 August 2026
कोण्डागांव। छत्तीसगढ़ रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन तोमन साहू की अध्यक्षता में मंगलवार को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की गतिविधियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक…
 14 August 2026
कोंडागांव। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय करंजी में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश / अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कोण्डागांव खिलावन राम रिगरी के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण…
 14 August 2026
कोण्डागांव। रामलला दर्शन योजना के अंतर्गत कोण्डागांव जिले से 51 श्रद्धालुओं का दल अयोध्या धाम में भगवान श्रीराम के दर्शन के लिए मंगलवार की रात रवाना हुआ। श्रद्धालुओं के दल को…
 14 August 2026
कोंडागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना को जागृत करने के उद्देश्य से गुरुवार को कोंडागांव में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के माध्यम…
 14 August 2026
कोण्डागांव। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में कांकेर सांसद भोजराज नाग ध्वजारोहण करेंगे। जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह…
Advt.