देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात शोभा नहीं देती : CM विष्णुदेव साय

Updated on 13-04-2025 01:50 PM

रायपुर।   मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने संविधान निर्माता बाबासाहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर को नमन किया और कहा, देश में इमरजेंसी लगाने वाली कांग्रेस के मुंह से संविधान की बात शोभा नहीं देती। बता दें कि CM विष्णुदेव साय जय भीम पदयात्रा में शामिल हुए। देश के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और महान विचारक डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में पूरे देश में आज 'जय भीम पदयात्रा' का आयोजन किया जा रहा है।

यह पहली बार है जब राज्यों की राजधानियों में एक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा आयोजित की जा रही है, जिसमें बाबासाहेब के समानता, न्याय और बंधुत्व के दृष्टिकोण के प्रति सामूहिक श्रद्धांजलि के रूप में हजारों युवाओं को एकजुट किया जाएगा। पटना में पदयात्रा प्रतिष्ठित गांधी मैदान से शुरू होगी, जो जीवंत और सांस्कृतिक रूप से समृद्ध मार्ग पर आगे बढ़ेगी। इस मार्ग में अंबेडकर के उद्धरणों के साथ श्रद्धांजलि स्थल, सामाजिक सुधार पर जीवंत नुक्कड़ नाटक, युवाओं के लिए प्रतिज्ञा स्थल और उनकी विरासत से प्रेरित संगीत-नाट्य कार्यक्रम हो रहे है।

इस 'जय भीम पदयात्रा' में 'माय भारत' के स्वयंसेवकों की ओर से राष्ट्रव्यापी प्रस्तावना वाचन और सभी जिलों में अंबेडकर स्मारकों पर प्रतिमा सफाई अभियान शामिल हैं, जो संवैधानिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति एकजुट प्रतिबद्धता का प्रतीक है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 May 2025
जांजगीर-चांपा। सुशासन तिहार के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम ने लोगों में शासन की योजनाओं के प्रति विश्वास को और मजबूत किया। कार्यक्रम में युवाओं ने उत्साह से भागीदारी की और…
 10 May 2025
धमतरी। खेती-किसानी को बेहतर बनाकर लाभ के व्यवसाय के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से जिले में लगातार किसान चौपालों का आयोजन किया जा रहा है। आज धमतरी विकासखण्ड के…
 10 May 2025
बिलासपुर। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू आज सुशासन तिहार के अंतर्गत बिल्हा ब्लॉक के लिमतरी में आयोजित समाधान शिविर में शामिल हुए। उन्होंने शिविर स्थल पर सभी…
 10 May 2025
बिलासपुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत विकासखंड मस्तूरी के ग्राम पंचायत परसदा वेद में मलीय कीचड़ उपचार संयंत्र कि स्थापना की गई है। जिसके तहत 171 गांवों एवं नगरीय निकाय क्षेत्र…
 10 May 2025
बालोद। सुशासन तिहार के तीसरे एवं अंतिम चरण के अंतर्गत आज जिले के डौण्डीलोहारा विकासखण्ड के ग्राम नाहंदा में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों एवं हितग्राहियों को अनेक सौगात मिला। इस…
 10 May 2025
राजनांदगांव। कलेक्टर एवं अध्यक्ष भारतीय रेडक्रास सोसायटी राजनांदगांव डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे के मार्गदर्शन में विश्व रेडक्रास दिवस एवं विश्व थैलेसीमिया दिवस के अवसर पर दिव्यांगजन कौशल विकास, पुनर्वास एवं सशक्तिकरण…
 10 May 2025
राजनांदगांव । नगर सेना बाढ़ बचाव दल के जवानों द्वारा वर्षाकाल को देखते हुए दिग्विजय कॉलेज के पास रानीसागर तालाब में बाढ़ व आपदा से बचाव एवं मॉकड्रिल का आयोजन किया…
 10 May 2025
राजनांदगांव। निगम सीमाक्षेत्र मे शासन द्वारा स्वीकृत योजनाओं का क्रियान्वयन करने स्थल निरीक्षण हेतु महापौर  मधुसूदन यादव एवं कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे विभागीय अधिकारियों के साथ आज शहर भ्रमण किये।…
 09 May 2025
बलौदाबाजार। खेल एवं युवा कल्याण  मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को इंडोर स्टेडियम बलौदाबाजार में समर कैम्प का शुभारम्भ किया। इस  दौरान उन्होंने खिलाड़ियों को खेल सामग्री का वितरण भी किया।…
Advt.