इंग्लैंड को हराना मुश्किल नहीं उन्हें समझना जरूरी : जडेजा ने कहा चोट से बचने की कोशिश करूंगा, क्रिकेट बढ़ने से इंजरी ज्यादा

Updated on 15-02-2024 01:21 PM

टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा ने बुधवार को कहा कि इंग्लैंड को हराना कोई मुश्किल काम नहीं है। इंग्लैंड के खेलने का ढंग अलग है, वे अटैकिंग क्रिकेट खेलते है, और सीरीज जीतने के लिए हमें उन्हें समझना होगा।

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 टेस्ट मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला कल यानी 15 फरवरी से राजकोट में खेला जाना हैं।

मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रवींद्र जडेजा ने बोले, यह निराशाजनक है लेकिन इन दिनों क्रिकेट बहुत बढ़ गया है और यह हमेशा दिमाग में रहता है। मैं अपना 100 पर्सेंट देना चाहूंगा और चोट से बचने की कोशिश करूंगा।

सिंपल बॉलिंग पर फोकस करेंगे
जडेजा ने पहले टेस्ट के बारे में बात करते हुए कहा, अगर पहले टेस्ट की दूसरी पारी में छोटी गलतियां नहीं करते, तो हम नहीं हारते, जडेजा ने कहा कि भारत के लिए यह जरूरी है कि वह अपनी योजनाओं पर कायम रहे और इंग्लैंड की बैजबॉल (आक्रामक रणनीति) के खिलाफ अलग तरह से खेलने की कोशिश न करे।

उन्होंने कहा, टेस्ट क्रिकेट में बस लाइन पर सिंपल बॉलिंग करना जरूरी है, हम उसी पर फोकस करेंगे। अगर हम ऐसा करेंगे तो संभव है कि हम रन भी ज्यादा दें और विकेट भी न मिले। हम इसे सरल रखेंगे और उन्हें वह करने देंगे जो वे करना चाहते हैं, हमारे पास अपना गेम प्लान है और अगर हम उस पर टिके रहेंगे तो सफल होने की संभावना है।

राजकोट की पिच हर बार अलग होती है - जडेजा
जडेजा ने कहा, यहां (राजकोट) की पिच सपाट और सख्त है। कभी-कभी आपको तीन दिन में 37 विकेट मिल जाते हैं, लेकिन यह विकेट अच्छा दिखता है। यहां हर मैच में पिच अलग-अलग व्यवहार करती है। कभी-कभी यह सपाट रहता है, कभी-कभी यह टर्न करती है, कभी-कभी यह दो दिनों तक बल्लेबाज को मदद करती है, और फिर बदल जाती है।

मेरा मानना है कि पिच पहले फ्लैट होगी और फिर धीरे-धीरे गेंद घूमेगी। जडेजा राजकोट के है और सौराष्ट्र से ही डोमेस्टिक क्रिकेट खेलते हैं।

भारत में डेब्यू करना आसान - जडेजा
रजत पाटीदार के पिछले टेस्ट में डेब्यू करने और सरफराज खान और ध्रुव जुरेल को राजकोट में टेस्ट कैप सौंपे जाने की लाइन में होने पर, जडेजा ने कहा कि युवा खिलाड़ियों के पास मौजूदा परिस्थितियों में सफल होने के लिए बहुत अनुभव है।

ये सभी नए खिलाड़ी काफी फर्स्ट क्लास क्रिकेट खेलने के बाद टीम में आ रहे हैं। ये अनुभवी खिलाड़ी हैं, वे जानते हैं कि लंबी पारी कैसे खेलनी है और उन्हें पता है कि टेस्ट क्रिकेट में यह कैसे होता है।

अगर वे ऑस्ट्रेलिया या साउथ अफ्रीका में टेस्ट डेब्यू कर रहे होते तो खिलाड़ी को इस बात का भी भरोसा नहीं होता कि वे प्रदर्शन कर पाएंगे या नहीं। उन्होंने कहा, यंग खिलाड़ियों के लिए भारत डेब्यू लिए बेस्ट जगह है क्योंकि वे ऐसे विकेटों पर काफी खेल चुके हैं और उन्हें इस बात का अंदाजा है कि पिच कैसा व्यवहार करेगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.