सप्लायर बदलना नहीं आसान... क्या बांग्लादेश पर पाबंदी से भारत को ही होगा नुकसान

Updated on 19-05-2025 01:37 PM
नई दिल्ली: भारत सरकार ने बांग्लादेश से आने वाले रेडीमेड कपड़ों पर कुछ पाबंदियां लगाई हैं। ये पाबंदियां जमीन के रास्ते से होने वाले आयात पर हैं। इससे कपड़ों की लॉजिस्टिक कॉस्ट बढ़ सकती है और ट्रांजिट टाइम भी ज्यादा लग सकता है। बांग्लादेश से भारत आने वाले कपड़ों में लगभग एक तिहाई जमीन के रास्ते ही आते हैं। पहले बांग्लादेश में बने कपड़े जमीन के रास्ते से दो-तीन दिन में भारत पहुंच जाते थे। अब उन्हें जहाजों से कोलकाता और मुंबई बंदरगाह तक आने में ज्यादा समय लगेगा। फिर वहां कस्टम से निकलने के बाद उन्हें ट्रकों के जरिए गोदामों तक पहुंचाया जाएगा। इस सबमें ज्यादा समय लगेगा।

Apparel Export Promotion Council के सेक्रेटरी जनरल मिथिलेश्वर ठाकुर ने कहा, 'इस फैसले से बांग्लादेश से भारत को होने वाले कपड़ों के निर्यात पर कई तरह से असर पड़ेगा। भारत में कपड़ों का जो आयात होता है, उसका बड़ा हिस्सा जमीन के रास्ते से आता है। पेट्रापोल बॉर्डर से ही 76% माल आता है। कई भारतीय कंपनियों ने बांग्लादेश में अपनी फैक्ट्रियां लगाई हैं। इसकी वजह यह है कि वहां उत्पादन का खर्च कम है। वहां मजदूरी कम है और बिजली पर सब्सिडी मिलती है। साथ ही, बांग्लादेश को कम विकसित देश होने का फायदा भी मिलता है, जिससे उसे टैक्स में छूट मिलती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.