'कानूनों के पीछे का साइंस समझना आसान नहीं...', रिजिजू से छिना कानून मंत्रालय तो कपिल सिब्बल ने ले लिए मजे

Updated on 18-05-2023 07:19 PM
नई दिल्ली : केंद्रीय कानून मंत्रालय से किरेन रिजिजू (Kiren Rijiju news) की छुट्टी पर पूर्व कानून मंत्री कपिल सिब्बल ने चुटकी ली है। गुरुवार को मोदी कैबिनेट (Modi Cabinet Reshuffle) में बड़ा बदलाव हुआ। रिजिजू को कानून मंत्रालय से हटाकर अब पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। उनकी जगह पर अर्जुन राम मेघवाल (Arjun Ram Meghwal new Law Minister) को बतौर राज्य मंत्री कानून मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंपा गया है। रिजिजू से कानून मंत्रालय छिनने और उन्हें पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय दिए जाने पर सिब्बल ने मजे लेते हुए कहा कि कानूनों के पीछे का साइंस समझना आसान नहीं होता।

यूपीए सरकार के दौरान कानून मंत्री रहे कपिल सिब्बल ने ट्वीट किया, 'किरेन रिजिजू: कानून नहीं, अब अर्थ साइंसेज मंत्रालय। कानूनों के पीछे का साइंस समझना आसान नहीं होता। अब साइंस के कानूनों के साथ भिड़ना। गुड लक माइ फ्रेंड!'

मंत्रालय बदले जाने के बाद रिजिजू ने ट्विटर पर अपने बायो में भी बदलाव किया है। अब उनके ट्विटर बायो में कानून एवं न्याय मंत्री की जगह पृथ्वी विज्ञान मंत्री लिखा गया है।

मंत्रालय बदले जाने के बाद अपने पहले ट्वीट में रिजिजू ने खुद को कानून मंत्री के तौर पर मौका देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रिया कहा है। उन्होंने ट्वीट किया, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में केंद्रीय कानून एवं न्याय मंत्री के तौर पर सेवा देने सम्मान की बात है। मैं सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़, सुप्रीम कोर्ट के सभी जजों, हाई कोर्ट्स के सभी चीफ जस्टिस, लोअर जुडिशरी और सभी लॉ अफसरों को उनसे मिले समर्थन के लिए शुक्रिया कहता हूं। उनके समर्थन ने हमारे नागरिकों को न्याय में आसानी सुनिश्चित हुई।' रिजिजू ने ट्वीट में आगे लिखा कि वह उसी उत्साह और ताकत के साथ पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय में भी काम करेंगे और प्रधानमंत्री मोदी के विजन को पूरा करने की कोशिश करेंगे।

कानून मंत्री के तौर पर किरेन रिजिजू के कार्यकाल को सरकार और न्यायपालिका के बीच तीखे तकरार को लेकर जाना जाएगा। वह कई बार सार्वजनिक तौर पर जजों की नियुक्ति के मौजूदा कलीजियम सिस्टम पर सवाल उठा चुके हैं। वह अक्सर 'अपारदर्शी' बताते हुए कलीजियम सिस्टम की तीखी आलोचना कर चुके हैं। रिजिजू ने कलीजियम में सरकार को भी प्रतिनिधित्व देने की मांग को लेकर सीजेआई को खत भी लिखा था। उस खत के लीक होने पर विवाद भी हुआ था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
अमृतसर : अमेरिका में भारत से जुड़े अंतरराष्ट्रीय क्राइम सिंडिकेट के खिलाफ 'ऑपरेशन हार्ड बॉल' के बीच कनाडा से भी लॉरेंस बिश्नोई गैंग को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है।…
 07 August 2026
लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक बिसात बिछ चुकी है। सभी दल अपनी चाल चल रहे हैं। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले…
 07 August 2026
चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर गोदावरी-कावेरी लिंक प्रोजेक्ट में तेजी लाने का आग्रह किया किया है। यह परियोजना तमिलनाडु की जल सुरक्षा के…
 07 August 2026
रांचीः झारखंड में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के क्रम में चुनाव आयोग की ओर से जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट के बाद मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि…
 07 August 2026
मुंबई : शिवसेना सिंबल विवाद पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी और प्रशांत किशोर की सुनेत्रा पवार से मुलाकात के बाद महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई…
 01 August 2026
अमरावती: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को आंध्र प्रदेश के विजयनगरम जिले के भोगापुरम में अल्लूरी सीताराम राजू अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के उद्घाटन किया। यह हवाई अड्‌डा सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी)…
 01 August 2026
जंतर-मंतर पर पीएम मोदी को गाली देने वाली लड़की ने माफी मांग ली है। उसने वीडियो मैसेज में कहा, ‘मैं सिर्फ 15 साल की हूं, यह मेरी पहली और आखिरी…
 01 August 2026
श्रीनगर, दक्षिण कश्मीर के कुलगाम में शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे पहलगाम जैसा हमला हुआ। आतंकवादियों ने ईंट-भट्ठे पर काम कर रहे 2 हिंदू मजदूरों को नाम पूछकर गोली मार दी।…
 01 August 2026
बुलंदशहर: वही हुआ जिसका डर था। लोगों की दुआएं काम नहीं आईं। यूपी के बुलंदशहर में नाले में गिरी 11 साल की मासूम चारू कश्‍यप का शव शनिवार सुबह करीब…
Advt.