यूं ही नहीं कहते हैं कुंग फू पांडा... धोनी, कोहली और रोहित जो नहीं कर सके उसे Hardik Pandya ने कर दिखाया

Updated on 02-02-2023 06:52 PM
अहमदाबाद: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली गई T20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला बुधवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। जहां सबसे पहले शुभमन गिल (63 गेंदों पर नाबाद 126 रन) के पहले T20 शतक के बाद गेंदबाजों के दबदबे वाले प्रदर्शन की बदौलत भारत 168 रन से मैच जीत गया और सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली। 168 रनों से भारत की जीत टी20 इंटरनेशनल मैचों में सबसे बड़ी जीत और न्यूजीलैंड की सबसे बड़ी हार है। इतनी बड़ी जीत T20 में इससे पहले न तो धोनी, विराट कोहली और न ही रोहित की कप्तानी में जीत दर्ज कर सका था।
भारत की 5 सबसे बड़ी जीत (रन के अंतर से)
जीत का अंतरखिलाफकहांकब
168 रनन्यूजीलैंडअहमदाबाद1 फरवरी, 2023
143 रनआयरलैंडडबलिन29 जनवरी, 2018
101 रनअफगानिस्तानदुबई8 सितंबर, 2022
93 रनश्रीलंकाकटक20 दिसंबर, 2017
91 रनश्रीलंकाराजकोट7 जनवरी, 2023
गिल, जिन्हें पहले दो मैचों में ज्यादा सफलता नहीं मिली थी, उन्होंने दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धुनाई की और बल्लेबाजी का बेहतर प्रदर्शन किया। गिल के अलावा, राहुल त्रिपाठी (22 गेंदों पर 44 रन), हार्दिक पांड्या (17 गेंदों पर 30 रन) और सूर्यकुमार यादव (13 गेंदों पर 24 रन) ने भी बल्ले से अहम योगदान दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 4 विकेट पर 234 रन बनाए। विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही और अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने उनके शीर्ष क्रम को ध्वस्त कर दिया।

सूर्यकुमार यादव द्वारा स्लिप में कुछ शानदार रिफ्लेक्स कैच से भी भारत को मदद मिली। हार्दिक पंड्या ने पहले ओवर में फिन एलेन (3) को आउट किया। दूसरे ओवर में अर्शदीप सिंह को डेवोन कॉन्वे (1) और मार्क चैपमैन (0) का विकेट मिला। तीसरे ओवर में हार्दिक ने ग्लेन फिलिप्स को भी वापस भेज दिया। माइकल ब्रेसवेल 5वें ओवर में उमरान मलिक की गेंद पर बोल्ड हो गए। 6 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर 5 विकेट पर 30 रन था। छठे विकेट के लिए मिचेल सैंटनर और डैरेल मिचेल ने 31 रन जोड़े। लेकिन एक बार फिर भारतीय गेंदबाजों ने कमाल किया।
शिवम मावी ने 9वें ओवर में सैंटनर (13) और ईश सोढ़ी (0) को आउट किया। अगले ही ओवर में कप्तान हार्दिक ने लॉकी फर्ग्यूसन को खाता भी नहीं खोलने दिया। डेरल मिचेल (35) के आउट होने के साथ ही 66 रनों पर न्यूजीलैंड की पारी 13वें ओवर में ही सिमट गई। हार्दिक पांड्या 4/16 के शानदार आंकड़े के साथ भारत के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि उमरान मलिक (2/9), शिवम मावी (2/12) और अर्शदीप सिंह (2/16) ने भी दो-दो विकेट लिए। इससे पहले, भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया लेकिन ईशान किशन का विकेट जल्दी गंवा दिया।

ईशान के विकेट के बाद, शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी पर भारत के स्कोर को गति देने का दबाव था और उन्होंने यह किया भी। गिल ने पारंपरिक शॉट खेले, त्रिपाठी ने पावर-प्ले के अंत तक भारत को 57/1 तक ले जाने के लिए चौके और छक्के लगाने के लिए साहसिक शॉट लगाए। पावर-प्ले के बाद भी, त्रिपाठी इरादा छोड़ने के मूड में नहीं थे और उन्होंने रन गति बनाए रखने के लिए कीवी स्पिनरों पर अटैक करना जारी रखा। वह आक्रामक दिख रहे थे और ईश सोढी पर एक्सट्रा कवर पर अपनी पारी का तीसरा छक्का जड़ा। पर ऐसा ही बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में डीप स्क्वायर लेग पर फर्ग्यूसन को कैच दे बैठे।

उन्होंने गिल के साथ दूसरे विकेट के लिए 42 गेंद पर 80 रन जोड़े। त्रिपाठी के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए और कुछ बहुत बेहतरीन शॉट खेले। गिल एक छोर पर डटे थे, शुभमन गिल ने सैंटनर की गेंद पर एक रन बनाकर 35 गेंद में अपना पहला टी20 अर्धशतक जड़ा। सूर्यकुमार यादव (13 गेंद में 24 रन) ने भी तेजी से रन जोड़ने की लय बनाये रखी, हालांकि 13वें ओवर में मिड ऑफ पर ब्रेसवेल को कैच देकर आउट हुए। गिल ने 18वें ओवर की पहली गेंद पर फर्ग्यूसन की गेंद पर मिड ऑफ में चौका जड़कर अपना शतक पूरा किया। इसके बाद भी उन्होंने रनों की बरसात जारी रखी।

कप्तान हार्दिक पंड्या (17 गेंद में 30 रन) ने भी रन गति को कम नहीं होने दिया। शुभमन गिल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते महज 63 गेंद में 12 चौके और सात छक्कों की मदद से नाबाद 126 रन बनाये। वह टी20 इंटरनेशनल में भारत की तरफ से सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज भी बन गए हैं। अंत में भारत ने 4 विकेट पर 235 रन बनाए और 66 रनों पर न्यूजीलैंड को समेट कर सीरीज पर कब्जा कर लिया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 का 9वां दिन भारत के लिए शानदार रहा। देश की झोली में एक ही दिन में दो गोल्ड समेत कुल 6 मेडल आए। डेकाथलॉन स्पर्धा…
 31 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय हॉकी टीम अगले महीने शुरू होने वाले हॉकी विश्व कप में एक बड़े बदलाव के साथ मैदान पर उतरेगी। पहली बार ऐसा होगा जब भारतीय पुरुष और…
 31 July 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तानी टीम को टेस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ करारी हार मिली थी। इस मैच में पाकिस्तान की पहली पारी में शान मसूद ने शतक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हर दिन भारत के खाते में कोई न कोई मेडल आ रहा है। 30 जुलाई तक तीन गोल्ड समेत भारत 17 मेडल जीत चुका…
 31 July 2026
भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले हर खिलाड़ी का सपना कप्तानी करना होता है। अगर टेस्ट में कप्तानी मिल जाए तो सोने पर सुहागे जैसा है। भारत 94 साल…
 31 July 2026
ग्लास्गो: पाकिस्तान के भाला फेंक खिलाड़ी अरशद नदीम कॉमनवेल्थ गेम्स के फाइनल में पहुंच गए हैं। क्वालिफायर में नदीम ने 78.63 मीटर का थ्रो किया। इससे उन्हें फाइनल में जगह…
Advt.