पचमढ़ी में झमाझम बारि हुई, भोपाल,जबलपुर में बौछारें पड़ने के आसार

Updated on 28-07-2023 01:12 PM

भोपाल। बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। मानसून द्रोणिका भी मध्य प्रदेश के ग्वालियर एवं सतना से होकर गुजर रही है। इस वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा हो रही है। इसी क्रम में पिछले 24 घंटों के दौरान पचमढ़ी में झमाझम बारिश भी हुई। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक शुक्रवार-शनिवार को भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, शहडोल संभाग के जिलों के अलावा गुना, शिवपुरी, सागर एवं दमोह जिले में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। उधर कम दबाव के क्षेत्र के कमजोर पड़कर बंगाल की तरफ जाने और मानसून द्रोणिका के भी ऊपर की तरफ बढ़ने की वजह से रविवार से प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने के भी संभावना बन रही है। उधर पिछले 24 घंटों के दौरान शुक्रवार सुबह साढ़े आठ बजे तक पचमढ़ी में 53, सागर में 8.8, इंदौर में 6.6, गुना में 5.6, छिंदवाड़ा में 3.8, बैतूल में 2.4, नरसिंहपुर में दो, नर्मदापुरम में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुई। उज्जैन एवं दतिया में बूंदाबांदी हुई।

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में ओडिशा के उत्तरी तट पर एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। हरियाणा और उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इसके अतिरिक्त मानसून द्रोणिका बीकानेर, कोटा, ग्वालियर, सतना, छत्तीसगढ़, से ओडिशा में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के पूर्व वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि मानसून द्रोणिका के लगातार प्रदेश में बने रहने से बंगाल की खाड़ी से नमी मिल रही है। इसके अतिरिक्त हरियाणा एवं उसके आसपास चक्रवात बना रहने से अरब सागर से भी नमी आ रही है। इस वजह से प्रदेश में कहीं-कहीं वर्षा होने का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार-शनिवार को भी भोपाल, नर्मदापुरम, जबलपुर, उज्जैन, शहडोल संभाग के जिलों के अलावा गुना, शिवपुरी, सागर एवं दमोह जिले में कहीं-कहीं तेज बौछारें पड़ने की संभावना है। रविवार से पूरे प्रदेश में मानसून की गतिविधियों में कमी आने की भी संभावना दिख रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.