वो मेरी गलती थी... सुंदर को रन आउट करवाने पर सूर्यकुमार यादव ने मांगी माफी, ईमानदारी से जीता दिल

Updated on 30-01-2023 06:15 PM
लखनऊ: तीन मैच की टी-20 सीरीज में वापसी के लिए भारत को 20वें ओवर की पांचवीं गेंद तक इंतजार करना पड़ा। सूर्यकुमार यादव ने आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर चौका मारकर टीम को जीत दिलाई। 31 गेंद में नाबाद 26 रन बनाने वाले सूर्या को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मैच के बाद दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने अपने टीममेट वाशिंगटन सुंदर से माफी मांग ली। 32 वर्षीय सूर्यकुमार यादव ने क्या-क्या कहा, चलिए आगे बताते हैं।
वाशिंगटन सुंदर और सूर्यकुमार यादव के बीच चौथे विकेट के लिए बढ़िया साझेदारी पनप रही थी। मगर तभी बड़ा कांड हो गया। दरअसल, 15वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स की बॉल पर सूर्यकुमार यादव ने रिवर्स स्वीप की कोशिश की। बॉल पैड पर लगकर ऑफ साइड की ओर छिटक गई। बोलर्स ने पगबाधा की जोरदार अपील की। इस दौरान सूर्या रन के लिए भागने लगे, लेकिन जबतक वाशिंगटन सुंदर मना कर पाते सूर्या लगभग उनके पास आकर खड़े हो गए।
दोनों प्लेयर्स के बीच गफलत का फायदा कीवियों को मिला। वाशिंगटन सुंदर ने अपने सीनियर प्लेयर के लिए विकेट कुर्बान कर दिया। 9 गेंद में 10 रन बनाकर आउट होने वाले सुंदर से माफी मांगते हुए सूर्या ने कहा, 'जब मैं बैटिंग करने गया तो हालात आसान नहीं थे। पिच बल्लेबाजी के लिए मुश्किल थी। वाशिंगटन सुंदर के आउट होने के बाद बल्लेबाज को पिच पर टिके रहना जरूरी था। हालांकि वाशी जैसे आउट हुआ, उसमें मेरी गलती थी।
गेंदबाजों के दबदबे का अंदाजा इस बात से लगता है कि मेहमान टीम की पूरी पारी में सिर्फ छह चौके लगे। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरे न्यूजीलैंड की शुरुआत खराब रही और टीम ने पांचवें ओवर में 28 रन तक ही दोनों ओपनर्स फिन एलन (11) और डेवोन कॉन्वे (11) के विकेट गंवा दिए। चौथे ओवर में लेग स्पिनर चहल की गेंद को रिवर्स स्वीप करने की कोशिश में एलन चूक गए और गेंद उनके पिछले पैर से टकराकर विकेटों में समा गई। अगले ओवर में वॉशिंगटन की गेंद पर रिवर्स स्वीप खेलने की कोशिश में कॉन्वे ने विकेटकीपर ईशान किशन को आसान कैच थमाया।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.