कभी बल्लेबाजों के लिए थी कब्रगाह... भारत और इंग्लैंड के मैच में कैसी होगी इकाना स्टेडियम की पिच?

Updated on 27-10-2023 02:03 PM
लखनऊ: भारतीय टीम वर्ल्ड कप 2023 में बेहतरीन लय में चल रही है। सभी 5 मैच जीत चुकी रोहित शर्मा के सामने अगली चुनौती रविवार को इंग्लैंड की होगी। इंग्लैंड को 5 में से चार मैचों में हार मिली है। टीम की बैटिंग और बॉलिंग दोनों फेल रही है। इसके बाद भी डिफेंडिंग वर्ल्ड चैंपियन को भारत हल्के में नहीं ले सकता। भारत और इंग्लैंड यह मुकाबला लखनऊ के भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेई इकाना क्रिकेट स्टेडियम पर खेला जाएगा।

कैसी होगी इकाना की पिच?

आईपीएल के दौरान तो इकाना स्टेडियम पर गेंदबाज पूरी तरह हावी थे। बल्लेबाजों को एक-एक रन के लिए जूझना पड़ता था। लेकिन अब पिच बेहतर हुई है। हालांकि अभी भी यह बेंगलुरु या मुंबई जैसी नहीं है। गेंदबाजों के लिए काफी मदद रहती है। कई बार गेंद रुककर आती है और इसी वजह से बल्लेबाज बेधड़क बल्ला नहीं भांज सकते। पिच में स्पिन के लिए मदद रहनी तय है।

300 रन विनिंग टोटल होगा

इस वर्ल्ड कप में खूब रन बन रहे हैं लेकिन इकाना स्टेडियम पर भारत और इंग्लैंड के मुकाबले में 300 रन विनिंग टोटल हो सकता है। पहले बैटिंग करने वाली टीम ने 300 रन बना दिए तो उसकी जीत तय ही होगी। सभी 5 मैच में पहले बैटिंग करते हुए जीत हासिल करने वाली टीम इंडिया यहां टॉस जीतकर गेंदबाजी ले सकती है। भारत को इंग्लैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप में आखिरी जीत 20 साल पहले 2023 में मिली थी।

इस प्रकार हैं दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), ईशान किशन, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या (उपलब्ध नहीं), रविंद्र जड़ेजा, रविचंद्रन अश्विन, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, मोहम्मद शमी, सूर्यकुमार यादव, शार्दुल ठाकुर,

इंग्लैंड: जॉनी बेयरस्टो, डेविड मालन, जो रूट, बेन स्टोक्स, हैरी ब्रुक, जोस बटलर (विकेटकीपर/कप्तान), डेविड विली, आदिल राशिद, क्रिस वोक्स, गस एटकिंसन, मार्क वुड, ब्रायडन कार्स, मोइन अली, लियाम लिविंगस्टोन, सैम करन।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.