रनों की हो रही थी बरसात, बाउंड्री में बात कर रहे थे बल्लेबाज... सिंगल के लिए अंपायर से भिड़ गए गौतम गंभीर

Updated on 27-04-2024 12:11 PM
कोलकाता: आईपीएल 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स के मेंटर गौतम गंभीर इस सीजन काफी शांत दिखे हैं। कुछ है ऐसे मौके आए हैं जब गंभीर का गुस्सा देखने को मिला। आरसीबी के खिलाफ टीम के पिछले मुकाबले में वह अंपायर से नाराज हो गए थे। सुनील नरेन की जगह सब्स्टीट्यूट फील्डर को मैदान पर नहीं जाने देने की वजह से गंभीर मैच ऑफिशियल से नाखुश थे। अब पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले के दौरान भी गंभीर की भिड़ंत अंपायर से हो गई।


केकेआर को नहीं मिला सिंगल

14वें ओवर में कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम 12 से ज्यादा की रन रेट के बैटिंग कर रही थी। क्रीज पर आंद्रे रसेल और वेंकटेश अय्यर थे। ओवर की आखिरी गेंद पर राहुल चाहर के खिलाफ आंद्रे रसेल ने कवर की तरफ शॉट खेला। वहां फील्डिंग कर रहे आशुतोष शर्मा ने गेंद को उठाकर विकेटकीपर की तरफ थ्रो किया। थ्रो विकेटकीपर से दूर था और इस बीच रसेल और अय्यर सिंगल भाग गए। लेकिन इसके बाद भी केकेआर को रन नहीं मिला।

अंपायर से भिड़ गए गंभीर

कोलकाता नाइट राइंडर्स को सिंगल इसलिए नहीं मिला क्योंकि थ्रो किए जाने से पहले ही मैदानी अंपायर ने ओवर खत्म होने का इशारा कर दिया था। इसका मतलब था कि वह गेंद अंपायर के इशारे के साथ ही डेड हो गई थी। ऐसे में इसपर अब रन नहीं बन सकता। गौतम गंभीर इससे नाराज हो गए। तुरंत अपनी सीट से उठकर वो फोर्थ अंपायर के पास गए और नाराजगी व्यक्त की। हालांकि इसके बाद भी केकेआर को यह एक रन नहीं मिला।

एक एक रन की होती है कीमत

क्रिकेट के खेल में एक एक रन की कीमत होती है। भले ही अंत में पंजाब किंग्स ने मैच को आखिरी से जीत लिया हो लेकिन ये भी हो सकता था कि एक रन हार और जीत का अंतर होता। यही वजह रही कि गौतम गंभीर टीम को सिंगल नहीं मिलने की वजह से नाराज हो गए। केकेआर ने अपने पिछले मैच में ही आरसीबी के खिलाफ एक रन से जीत हासिल की थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.