'अमेरिकी सैनिकों के लिए दलदल बन जाएगा', ईरानी विदेश मंत्री की अमेरिका को धमकी, कहा- नहीं मांगेंगे सीजफायर

Updated on 06-03-2026 02:57 PM
तेहरान: अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के बावजूद ईरान ने अपने तेवर नरम नहीं किए हैं। इस बीच ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची ने कहा है कि उनका देश अमेरिका के जमीनी हमले के लिए तैयार है। अराघची की टिप्पणी ऐसे समय में आई है, जब कहा जा रहा है कि अमेरिका और इजरायल ईरान में जमीनी अभियान के लिए सैनिक उतारने की तैयारी कर रहे हैं। अमेरिकी ब्रॉडकास्टर NBC के साथ एक इंटरव्यू में ईरानी विदेश मंत्री ने अमेरिका के साथ किसी भी बातचीत से इनकार कर दिया।

अराघची इस इंटरव्यू के लिए तेहरान से वीडियो के जरिए जुड़े थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि ईरान ने सीजफायर के लिए नहीं कहा है। ईरानी विदेश मंत्री से जब पूछा गया कि क्या उन्हें अमेरिका के जमीनी हमले का डर है, तो उन्होंने कहा, 'नहीं, हम उनका इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हमें भरोसा है कि हम उनका सामना कर सकते हैं। यह उनके (अमेरिका) लिए बड़ी मुसीबत होगी।'

ईरान ने सीजफायर के लिए नहीं कहा- अराघची

अराघची ने यह भी कहा कि ईरान ने अमेरिका और इजरायल के हमलों के बावजूद सीजफायर के लिए नहीं कहा है। अराघची ने बीते जून में इजरायल के साथ 12 दिनों के युद्ध का जिक्र किया और कहा, 'हमने पिछली बार भी सीजफायर के लिए नहीं कहा था। 12 दिन तक उनके हमले का विरोध करने के बाद उन्होंने (इजरायल) ही बिना शर्त सीजफायर के लिए कहा था।' जून में इजरायल ने ईरान पर भीषण हमला किया, जिसने ईरान की मिलिट्री लीडरशिप और शीर्ष परमाणु वैज्ञानिकों को निशाना बनाया था। उस दौरान अमेरिका ने ईरान की परमाणु सुविधाओं पर बम गिराए थे।

अमेरिका के साथ बातचीत से इनकार

अराघची ने कहा कि बातचीत के बीच में हमले ने ईरान को भविष्य की किसी भी वार्ता से दूर कर दिया है। ईरानी विदेश मंत्री ने कहा, सच तो यह है कि अमेरिका के साथ बातचीत का कोई अच्छा अनुभव नहीं है। खासकर इस प्रशासन के साथ। हमने पिछले साल और इस साल दो बार बातचीत की और फिर बातचीत के बीच में उन्होंने हम पर हमला कर दिया। इसलिए हमें उन लोगों के साथ फिर से बातचीत का कोई कारण नहीं दिखता, जो ईमानदार नहीं हैं और अच्छी नीयत से बातचीत नहीं करते हैं और न ही करेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका का F-16 फाइटर जेट क्रैश हुआ है। गुरुवार को मिशिगन के ग्रामीण इलाके में F-16 हादसे का शिकार हुआ है। हालांकि पायलट समय रहते सुरक्षित बाहर निकलने में…
 18 September 2026
ढाका: लंदन से बांग्लादेश जा रही बिमान बांग्लादेश एयरलाइंस की फ्लाइट में 2 यात्रियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। दोनों यात्रियों के बीच सीट को लेकर विवाद हुआ था,…
 18 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी एयरफोर्स के 14 अफसर बांग्लादेश पहुंचे हैं। ये अफसर एक विशेष फ्लाइट से ढाका पहुंचे, जिसके बाद इनको वीजा उपलब्ध कराया गया। बांग्लादेशी गृह मंत्रालय की ओर से…
 18 September 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि (IWT) पर भारत को दुनिया का साथ मिलता दिख रहा है। संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (UNHRC) के 63वें सत्र के दौरान आयोजित कॉन्फ्रेंस में अंतरराष्ट्रीय वक्ताओं…
 18 September 2026
माले: मालदीव ने गुरुवार को भारत को 150 मिलियन डॉलर का बकाया चुका दिया है। यह रकम 2019 में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) की सुविधा के जरिए ली गई…
 18 September 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में तैनात एक पुलिस अधिकारी का शेख हसीना को लेकर ऑडियो सामने आने के बाद महकमे में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में अधिकारी को तैनाती…
 18 September 2026
काठमांडू: नेपाल ने पिछले महीने आई भयानक बाढ़ चलते हुए तबाही के बाद बुनियादी ढांचे के पुनर्निर्माण और बहाली के लिए भारत से मदद मांगी है। इसी सप्ताह गुरुवार को…
 18 September 2026
ढाका: झारखंड में अडानी पावर के थर्मल प्लांट में शटडाउन को बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (BNP) ने तारिक रहमान के ब्रिक्स समिट के लिए दिल्ली ना आने से जोड़ा है। यह…
 17 September 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी संसद ने भारी बहुमत से 'रूस बैन बिल' (Lindsey O. Graham Sanctions Act) पारित कर दिया है। इस बिल के पास होने से राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को रूसी…
Advt.