उड़ेंगे छक्के या विकेट की होगी बरसात, जानें दिल्ली की मौसम और पिच रिपोर्ट

Updated on 04-04-2023 08:36 PM
नई दिल्ली: चार साल के बाद दिल्ली कैपिटल्स अपने होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम में आईपीएल का मुकाबला खेलने जा रही है। आईपीएल 2023 का सातवां मैच दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच 4 अप्रैल मंगलवार को खेला जाना है। जहां कैपिटल्स अपना पहला मुकाबला लखनऊ में हार कर आ रही है। तो वहीं गुजरात ने अपने अभियान का आगाज जीत के साथ किया है। ऐसे में यह देखना दिलचसप होगा कि किला कोटला में मैदान आखिर कौन मारता है। तो आइये ऐसे में जानते हैं कि इस रोमांचक मुकाबले में पिच और मौसम का क्या मिजाज रहने वाला है।
पिच और वेदर रिपोर्ट (DC vs GT Pitch & weather Report)
दिल्ली की पिच अमूमन थोड़ी धीमी रहती है, लेकिन बाउंड्री ज्यादा बड़ी नहीं होने और आउट फील्ड फास्ट होने के कारण यहां तेजी से रन बनते हैं। टॉस जीतने वाली टीम पहले बैटिंग करना पसंद करेगी। आसमान में बादलों का आना जाना लगा रहेगा। हालांकि, बारिश की आशंका कम है। दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री तक जा सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 18 डिग्री हो सकता है। दिल्ली में 4 अप्रैल को 46 प्रतिशत ह्यूमिडिटी भी देखने को मिल सकती है। जबकि 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी इस बात की भी पूरी संभावना है।
कुछ ऐसी होगी दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11:

दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वॉर्नर (कप्तान), पृथ्वी साव, मिचेल मार्श, राइली रूसो , सरफराज खान (विकेटकीपर), अभिषेक पोरेल, अक्षर पटेल, ललित यादव, कुलदीप यादव, खलील अहमद, मुकेश कुमार

इम्पैक्ट प्लेयर्स: चेतन सकारिया, यश ढुल, मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल

गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयंत यादव, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, ओडियन स्मिथ
दिल्ली बनाम गुजरात हेड टू हेड

जैसा कि हर कोई इस बात से वाकिफ है कि गुजरात टाइटंस ने पिछले सीजन ही आईपीएल में डेब्यू किया है और वह एक नई फ्रेंचाइजी है। ऐसे में डीसी और टाइटंस के बीच अब तक सिर्फ एक मैच खेला गया है जिसमें हार्दिक सेना दिल्ली कैपिटल्स पर भारी रही है। लेकिन आज यानी 3 अप्रैल को दिल्ली के पास इसको 1-1 से बराबर करने का अच्छा मौका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.