थोड़ा वक्त लगेगा... राखी सावंत से शादी पर बोले आदिल खान दुर्रानी, कहा- साथ हैं और खुश हैं

Updated on 14-01-2023 08:14 PM
इन दिनों जो सबसे ज्यादा सुर्खियों में छाया हुआ है, वो है राखी सावंत। इन्होंने 'मराठी बिग बॉस 4' में बतौर वाइल्डकार्ड एंट्री की और वहां से निकलते ही लोगों को शॉकिंग न्यूज दे डाली। उन्होंने पहले तो अपनी मां की बीमारी के बारे में बताया और लोगों से दुआ करने की अपील की। इसके बाद उन्होंने अपने और आदिल की शादी का खुलासा किया, जिसके बाद तो हालात और जज्बात सब बदल गए। हालांकि एक्ट्रेस ने अपनी बातों से ये इशारा किया कि आदिल खान उन्हें अपना नहीं रहे हैं इसलिए शादी के 7 महीने बाद वह इसके बारे में सबको बता रही हैं। इतना ही नहीं, राखी ने ये भी कहा था कि आदिल ने उनको शादी छिपाने के लिए मजबूर किया था। अब इन सब पर आदिल का रिएक्शन आया है। उन्होंने चुप्पी तोड़ी है।
दरअसल, आदिर खान दुर्रानी (Adil Khan Durrani) को राखी सावंत अप्रैल-मई 2022 से डेट कर रही हैं। दोनों ने पब्लिक में कई बार दिखाई दिए हैं। इनके म्यूजिक वीडियोज आए हैं। कई इंटरव्यूज भी साथ में ये दे चुके हैं। लेकिन जुलाई, 2022 में इनकी शादी हो गई, इसकी जानकारी किसी को नहीं थी। जब राखी सावंत (Rakhi Sawant) ने बताया, तब सबके पैरों तले जमीन खिसक गई। लोग हैरान रह गए कि ये क्या हो गया। एक्ट्रेस ने इस दौरान मैरिज सर्टिफिकेट के साथ-साथ शादी के दौरान की तस्वीरें और वीडियो भी शेयर किए थे। इतना ही नहीं, मीडिया में इंटरव्यू दे रही थीं कि वह शादी के बाद से दुखी हैं। कुछ ठीक नहीं चल रहा।

राखी सावंत से शादी पर आदिल का बयान

बिना नाम लिए वह आदिल की तरफ इशारा कर रही थीं कि वह उन्हें अपना नहीं रहे हैं। कई मीडिया हाउसेज और पपाराजी ने आदिल का इन सब पर जवाब जानना चाहा लेकिन उन्होंने 10 दिन की मोहल्लत मांगी। अब ईटाइम्स ने जब उनसे पूछा तो उन्होंने इस बात को कंफर्म किया और कहा- हां मेरी और राखी की शादी हो गई है। हम दोनों साथ रह रहे हैं और खुश हैं। हमारी सहयोगी वेबसाइट ने राखी को फोन किया था और आदिल ने बड़े ही आराम से उनसे बात की। उनकी बातों से ये महसूस हुआ कि वह अभी अपनी शादी को पब्लिक नहीं करना चाहते हैं क्योंकि उनका परिवार अभी राजी नहीं है।

आदिल खान ने कहा- वक्त लगेगा

राखी सावंत ने इसलिए बताया क्योंकि उनको लगा कि अब बहुत हो गया है इसलिए अब ये सबको बता देना चाहिए। यह पूछे जाने पर कि क्या राखी के साथ उनके रिश्ते को लेकर परिवार ने इससे समझौता कर लिया है, आदिल ने कहा कि परिवारवाले ये जानते हैं कि वो साथ हैं लेकिन उन्हें समझाने का काम अभी भी प्रॉसेस में है। उन्होंने कहा, 'वो प्रोसेस अब भी चल रहा है। इसमें थोड़ा वक्त लगेगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.