कार्यशाला में आईटीबीपी के जवानों ने सीखे तनाव प्रबंधन के गुर

Updated on 05-02-2024 05:51 PM

कोण्डागांव। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ0 आरके सिंह के आदेशानुसार एवं जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम नोडल अधिकारी डॉ0 दिव्या तिवारी एवं जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ0 भावना महलवार के मार्गदर्शन में शुक्रवार को आईटीबीपी सेक्टर के आईटीबीपी 41वीं वाहिनी कैंप में तनाव प्रबंधन सह आत्महत्या रोकथाम कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें आईटीबीपी के जवानों को तनावमुक्त जीवन जीने संबंधी विभिन्न गतिविधियां और क्रियाकलाप कराए गए। तनाव के बढ़ने से अवसाद की स्थिति निर्मित होती है। जिसका समय रहते प्रबंधन जरूरी है। जिनमें प्रमुख रुप से तनाव के कारक, उसके स्वरूप तथा इसके रोकथाम को एक्टिविटी के माध्यम से बताया गया। इसके साथ साथ बढ़ते तनाव के कारण जवानों में आत्महत्या में वृद्धि हुई है। जिसे सही समय पर लक्षण को पहचानने से उस व्यक्ति की जान बचाई जा सकती है साथ ही काउंसलिंग और अपने भावनाओं को एक दूसरे से साझा करने से भी हम अपने समस्याओं का निराकरण कर सकते हैं। आत्महत्या जैसी गंभीर समस्या को लेकर लोगों के मन में बहुत से भ्रांतियां और अफवाह फैली हुई है। जिन्हें जवानों के मध्य मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम की टीम द्वारा साझा कर दूर किया गया।

इसके साथ ही इस बात की जानकारी प्रदान की गई की किसी भी तरह की मानसिक समस्या होने पर जिला अस्पताल के स्पर्श क्लीनिक ओपीडी कक्ष न.09 में विजिट हेतू सलाह दिया गया एवं टेली मानस टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 18008914416/14416 में कॉल कर के भी आप अपनी मानसिक समस्या का समाधान अपने कार्यस्थल पर ही ले सकते है। इस कार्यक्रम में डीएमचपी टीम के सोशल वर्कर वीरेंद्र केला एवं नर्सिंग ऑफिसर निधि साहू सहित सभी आईटीबीपी जवान उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.