FMCG और होटल के कारोबार में बड़ा निवेश करेगी ITC, चेयरमैन संजीव पुरी ने बताया क्या है पूरा प्लान

Updated on 29-03-2023 07:09 PM
नई दिल्ली: आईटीसी लिमिटेड (ITC Ltd) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर संजीव पुरी (Sanjiv Puri) के मुताबिक, आने वाले समय में कंपनी के निवेश में तेजी लाई जाएगी। कोरोना महामारी के दौरान कंपनी के निवेश में कमी आई थी। अब अगले कुछ वर्षों के लिए करीब तीन हजार करोड़ रुपये का फंड रखा जाएगा। इसका इस्तेमाल मैन्युफैक्चिरिंग कैपेसिटी को बढ़ाने और ग्रोथ को रफ्तार देने के लिए किया जाएगा। उनके मुताबिक, आने वाले वित्तीय वर्ष से फास्ट-मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) उद्योग रूरल डिमांड में तेजी की वजह से बिक्री के वॉल्यूम में उछाल आएगा। इसमें पहले से ही रिकवरी के शुरुआती संकेत दिखने लगे हैं। संजीव पुरी के मुताबिक, महंगाई में कमी और प्रोडक्ट की कीमतों में सुधार के साथ पुनरुद्धार में तेजी आएगी।

सरकार ने किया अच्छा काम


ईटी को दिए एक इंटरव्यू में संजीव पुरी ने बताया कि पूरी दुनिया में जो कुछ हो रहा है, अगर उसकी तुलना में देखें तो देश में सरकार ने काफी अच्छा काम किया है। सरकार ने महंगाई को नियंत्रित करने और मैक्रोज को प्रबंधित करने में उल्लेखनीय काम किया है। देश के सबसे बड़े समूहों में से एक आईटीसी के चेयरमैन संजीव पुरी के मुताबिक, होटल व्यवसाय के लिए अलटरनेटिव स्ट्रक्चर बनाने का प्लान है। इस योजना पर आने वाले दिनों में काम शुरू कर दिया जाएगा। इसमें होटल व्यवसाय को डीमर्ज भी किया जाएगा। कोरोना की वजह से इस योजना में काफी देरी हो गई है। उनके मुताबिक, एफएमसीजी, पेपर और पेपरबोर्ड बिजनस के लिए विस्तार किया जाएगा। इसके लिए इन बिजनस में और निवेश करना जारी रहेगा। इसके लिए विशेष रूप से टिकाऊ पैकेजिंग के साथ बिजनस को मजबूत किया जाएगा।

बिजनस को आगे बढ़ाने की कई योजनाएं


आईटीसी की आने वाले समय में कई निवेश योजनाएं हैं। इसमें ओडिशा में एक इंटीग्रेटेड कंज्यूमर गुड्स फैक्टरी, कर्नाटक में निर्यात के लिए एक डेरिवेटिव प्लांट, पश्चिम बंगाल में एक पर्सनल केयर प्रोडक्ट फीचर और मध्य प्रदेश में एक फाइबर उत्पाद इकाई आदि शामिल हैं। संजीव पुरी के मुताबिक, कोरोना काल में पर्यटन पर बुरा असर पड़ा था। अब दोबारा पर्यटकों की संख्या बढ़ रही है। इसमें घरेलू पर्यटन में तेजी आई है। घरेलू पर्यटन की मांग मजबूत हुई है। सभी सेक्टरों में तेजी से इजाफा देखा जा रहा है। इसे देखने हुए आने वाले समय में भी मांग में तेजी आने की संभावना है। उनके मुताबिक, हाल की तिमाहियों में इंडस्ट्री के बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए इसे होटल व्यवसाय डीमर्जर के साथ बढ़ाया जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.