आईटीआई दीक्षांत समारोह 20 सितम्बर को

Updated on 18-09-2022 09:47 PM

औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थायें, उद्योगों को प्रशिक्षित कुशल जन शक्ति की आपूर्ति कर देश के आर्थिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आईटीआई उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को उनके समर्पित प्रयासों के लिये सम्मानित किये जाने के उद्देश्य से 20 सितम्बर 2022 को राज्य स्तरीय आईटीआई दीक्षांत समारोह होगा। मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भोपाल में सुबह 10 बजे मेरिट अनुसार 10 प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र, प्लेसमेंट/इंटरनेशनल एवं प्लेसमेंट प्राप्त एप्रेंटिस एवं स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने वाले 5-5 प्रशिक्षणार्थियों तथा राज्य स्तर पर प्लेसमेंट के लिये उत्कृष्ठ कार्य करने वाले दो प्लेसमेंट अधिकारियों को सम्मानित करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया करेंगी।

उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय प्रशिक्षण महानिदेशालय द्वारा स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाते हुए प्रतिवर्ष आईटीआई उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थियों के लिये दीक्षांत समारोह आयोजित करने का निर्णय लिया है। पहली बार 20 सितम्बर को प्रदेश के सभी शासकीय एवं निजी आईटीआई में दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है, जिसमें पूरे प्रदेश ने अखिल भारतीय व्यवसायिक परीक्षा में उत्तीर्ण 71 हजार 838 आईटीआई छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय व्यवसाय प्रमाण-पत्र वितरित किये जाएंगे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
जमशेदपुरः जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र अंतर्गत शुक्रवार की सुबह टेल्को स्टेडियम- भूवनेश्वरी मंदिर सड़क पर एनएच-111 फ्लैट के पास एक स्कूली वैन अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाईडर पर चढ़…
 18 September 2026
रांचीः झारखंड हाई कोर्ट ने वैवाहिक विवाद से जुड़े एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा कि पत्नी का एक ही मकान में पति से अलग रहना, वैवाहिक संबंधों में दूरी बनाना…
 18 September 2026
चेन्नई: तमिलनाडु सरकार ने मुख्यमंत्री थलपति विजय की पहली आधिकारिक विदेश यात्रा को निवेश और औद्योगिक विकास के लिहाज से महत्वपूर्ण बताया है। सरकार के मुताबिक, 6 दिवसीय यूके दौरे…
 18 September 2026
पटना: जेडीयू की पटना स्थित कार्यालय में पार्टी की आज शुक्रवार 18 सितंबर को अहम बैठक हो रही है। बैठक शुरू हो चुकी है। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार…
 18 September 2026
अमृतसर: पंजाब के अमृतसर में शुक्रवार तड़के ड्यूटी पर तैनात पंजाब पुलिस के ASI हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, भगतांवाला अनाज मंडी के…
 18 September 2026
किशनगंज: भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी जवानों की कार्यशैली सवालों के घेरे में आ गई है। मंगलवार दोपहर को अमेरिकी नागरिक रीति माया कार्की अपने नेपाली मंगेतर के साथ शादी…
 17 September 2026
गयाजी: बिहार पर्यटन निगम ने वैसे लोगों के लिए बड़ी सुविधा दी है जो दूर देश में रहते हैं या फिर गयाजी आकर पुरखों का पिंडदान करने में असमर्थ हैं।…
 17 September 2026
शामली: यूपी के शामली में पुलिस ने आयुष मलिक के धर्म परिवर्तन से जुड़े मामले में भ्रामक सूचना प्रसारित करने के आरोप में छह सोशल मीडिया अकाउंट पर एफआईआर दर्ज…
 17 September 2026
​​अहमदाबाद/वडनगर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 76वें जन्मदिन पर उनके बचपन के दोस्तों ने अपने बधाई संदेशों में भावनाएं व्यक्त की हैं। वडनगर से पीएम के बचपन के मित्र श्यामलदास ने लिखा…
Advt.