ITR से पता चला, मेरे नाम पर तो कंपनी है... जानिए पैन के दुरुपयोग से कैसे हुआ फ्रॉड, कैसे बचें?

Updated on 09-05-2024 02:01 PM
नई दिल्ली: पैन (PAN) कार्ड का इस्तेमाल फाइनेंस से जुड़े कई कामों के लिए किया जाता है। मसलन बैंक अकाउंट खोलने और इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने में इसका यूज होता है। लेकिन पैन कार्ड के मिसयूज के बारे में हाल में कई घटनाएं सामने आई हैं। मध्य प्रदेश के ग्वालियर निवासी चंदन सोनी (35) के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है। जब वह आईटीआर भर रहे थे तो उन्हें पता चला कि उनके पैन कार्ड के जरिए एक जीएसटी नंबर लिया गया है। इसके जरिए दिल्ली के पते पर एक फर्म खोली गई थी। इस कंपनी ने 9 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार दिखाया था। इससे उनके होश फाख्ता हो गए। फिलहाल दिल्ली पुलिस ने इस मामले में ठगी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कहीं आपके पैन कार्ड का भी तो गलत इस्तेमाल नहीं हो रहा है? ऐसे कर सकते हैं पता...

लोन कैसे करें चेक

-इंटरनेट पर ट्रांसयूनियन सिबिल, इक्विफैक्स, एक्सपेरियन, पेटीएम, बैंक बाजार या CRIF हाईमार्क जैसी साइट में से किसी एक को चुन सकते हैं।
-इन्हें खोल 'क्रेडिट स्कोर देखें' पर जाएं। अधिकतर फ्री होती हैं, लेकिन कुछ साइट पूरा क्रेडिट स्कोर जानने के लिए एक प्लान चुनने को कह सकती हैं।
-नाम, डेट ऑफ बर्थ, ईमेल आईडी, रजिस्टर्ड फोन नंबर और पैन का डेटा डालें। आपको अपना फोन नंबर ओटीपी के साथ वेरिफाई करना पड़ सकता है।
-इससे आप क्रेडिट स्कोर तक पहुंचने में सफल रहेंगे। इसके आपके नाम पर चल रहे सभी लोन का लेखा-जोखा आपके सामने होंगे।

GST नंबर कैसे देखें

-जीएसटी पोर्टल पर जाएं। 'सर्च टैक्सपेयर्स' टैब पर क्लिक करें। 'सर्च बाय पेन' ऑप्शन चुनें। पैन नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करें।
-'सर्च' पर क्लिक करें। पैन के जरिए हासिल GSTIN रजिस्ट्रेशन का पूरा विवरण सामने आ जाएगा, अगर लिया होगा तो।
-हाइपरलिंक किए गए GSTIN में से किसी एक एक पर क्लिक करने पर 'सर्च बाय GSTIN' पर रीडायरेक्ट हो जाता है।
-कैप्चा कोड दर्ज कर 'सर्च' पर क्लिक करें। GSTIN के साथ रजिस्टर्ड कंपनी का पूरा कच्चा-चिट्ठा सामने आ जाएगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.