कमाल हो गया! सिर्फ 2 महीने में 5 लाख महिलाओं ने की 3666 करोड़ रुपये की बचत, जानिए कैसे?

Updated on 07-06-2023 08:02 PM
नई दिल्ली : एक बार फिर यह साबित हो गया है कि महिलाएं बचत (Savings) करने में हमेशा आगे रहती हैं। फरवरी में पेश हुए बजट में सरकार ने महिलाओं के लिए नई सेविंग स्कीम पेश की थी। इस स्कीम को महिलाओं ने हाथों-हाथ लिया है। सिर्फ 2 महीने में ही इस स्कीम में करीब 5 लाख महिलाएं इन्वेस्ट कर चुकी हैं। वित्त मंत्रालय के एक सीनियर अधिकारी ने यह जानकारी दी है। सरकार ने महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट स्कीम (Mahila Samman Saving Certificate Scheme) शुरू की थी। अधिकारी ने ईटी को बताया कि मई के आखिर तक इस स्कीम के तहत 3,666 करोड़ रुपये का कलेक्शन आ चुका है। अधिकारी ने कहा कि इस स्कीम को महिलाओं से तगड़ा रिस्पांस मिला है।

एवरेज डिपॉजिट 73,000 रुपये से ज्यादा


कुल राशि और जमाकर्ताओं की संख्या के हिसाब से प्रति अकाउंट एवरेज डिपॉजिट 73,000 रुपये से अधिक रहा है। यह स्कीम 1 अप्रैल से शुरू हुई थी। पोस्ट ऑफिस के जरिए महिला सम्मान सर्टिफिकेट में निवेश किया जा सकता है। ऑपरेशनल इश्यूज को सुलझाने के बाद जून के आखिर तक बैंकों के जरिए भी इस स्कीम में निवेश किया जा सकेगा। इसके बाद स्कीम में निवेश तेजी से बढ़ने की उम्मीद है।

7.5% ब्याज दर

इस एकमुश्त योजना में 2 लाख रुपये तक जमा कराए जा सकते हैं। इस स्कीम में 7.5 फीसदी की दर से ब्याज मिलता है। इस स्कीम में आंशिक निकासी का भी विकल्प है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा था कि यह योजना साल 2025 तक दो साल की अवधि के लिए उपलब्ध रहेगी।

2 महीने में आए 23,000 करोड़


सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (Senior Citizen Saving Scheme) की व्यापक सफलता के बाद इस स्कीम के भी पूरी तरह से सफल रहने की उम्मीदें हैं। सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम में डिपॉजिट लिमिट पिछले बजट में दोगुनी होकर 30 लाख रुपये हो गई थी। इससे मई महीने में इस स्कीम में 13,000 करोड़ रुपये की नई जमा आई। वित्त वर्ष के पहले दो महीनों में इस स्कीम के तहत मोप-अप 23,000 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। एक साल पहले यह 6,000 करोड़ रुपये था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.