रायगढ़ के इरशालवाड़ी में सब खत्म! 10 फीट नीचे मलबे में दब गए 50 घर, युवक की आंखों देखी सुन‍िए

Updated on 20-07-2023 12:56 PM
रायगढ़: महाराष्‍ट्र के रायगढ़ ज‍िले के खालापुर तालुका के इरशालवाड़ी में भूस्खलन के कारण बड़ी आपदा आई है। बुध्‍वार रात में हुई इस घटना में गांव के कई घर मलबे में दब गए। करीब 50 घर तबाह हो गए। हादसे के बाद बचाव कार्य जारी है और अब तक 5 शव बरामद किए जा चुके हैं। मलबे में 100 से ज्यादा लोगों के फंसे होने की आशंका है। इससे मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। वहीं हादसे की भयावहता सुन लोगों के होश उड़ गए हैं।

दरअसल इरशालवाड़ी एक आदिवासी गांव है। देर रात गांव पर पहाड़ी मौत बनकर गिर गई। घटना की जानकारी मिलने पर रसायण में रहने वाले युवाओं का एक गुट मदद के लिए पहुंचा। मदद के ल‍िए आए युवक ने बताया क‍ि इरशालवाड़ी रसायनी से 3 से 4 किलोमीटर दूर है। गांव तक जाने के लिए एक छोटा सा रास्ता है। वहां बड़े वाहन नहीं जा सकते। हम अक्सर वहां ट्रैकिंग पर जाते हैं। अतः वह क्षेत्र हमसे परिचित है। रात में घटना की जानकारी मिलते ही हम डेढ़ घंटे पैदल चलकर वहां पहुंचे। वहां देखा तो हालात बेहद खराब थे।

50-60 में से केवल 10 घर बचे
युवक ने बताया क‍ि हमें रात करीब 12 बजे हादसे के बारे में पता चला। इसके बाद हम पैदल ही निकल पड़े। जब हम इरशालवाड़ी की ओर जा रहे थे तो फायर ब्रिगेड के जवान भी हमारे साथ थे। चढ़ाई के दौरान बेलापुर के फायर ब्रिगेड अधिकारी अचानक गिर पड़े। उन्हें दिल का दौरा पड़ा था। जब हम ऊपर पहुंचे तो सब कुछ नष्ट हो चुका था। इरशालवाड़ी में 50 से 60 घर हैं। केवल 10 घर खड़े थे। बाकी सभी घर जमींदोज हो गए।

10 फीट के मलबे में दबे मकान
युवक ने कहा क‍ि रात के समय इरशालवाड़ी के पांच बच्चे मंदिर में बैठे थे। वह अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रहे थे। उसी समय हादसा हो गया। बच्चों ने ही हादसे की जानकारी दी। रात को भारी बारिश हो रही थी। कीचड़ हो गया। इससे राहत कार्य में कई बाधाएं आईं। यहां तक पहुंचने के लिए एक पगडंडी है। कोई पक्की सड़क नहीं है। इसलिए यहां बड़ी मशीनें और गाड़ियां लाना बहुत मुश्किल है। मकान 10 फीट मलबे के नीचे दबे हुए हैं। इस ढेर को आसानी से नहीं उठाया जा सकता। इसलिए युवाओं ने कहा कि बचाव कार्य चुनौतीपूर्ण था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.