'इससे अच्छा तो राखी का आदिल है...' देवोलीना ने पति शाहनवाज संग शेयर की फोटो, तंज कस रहे लोग

Updated on 15-01-2023 05:13 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी कई दिनों से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। उन्होंने जिम ट्रेनर शाहनवाज शेख संग शादी की थी। अब इनकी शादी को एक महीने पूरे हो गए हैं। फर्स्ट वन मंथ एनिवर्सिरी पर देवोलीना ने पति संग कुछ रोमांटिक फोटोज सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जो वायरल हो रही हैं। फैंस एक्ट्रेस को बधाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स अजीबोगरीब कॉमेंट कर रहे हैं। कोई पूछ रहा है कि 'आखिर ऐसी क्या मजबूरी थी देवोलीना?' किसी ने लिखा कि 'इससे अच्छा तो राखी का आदिल है।'
Devoleena Bhattacharjee ने पति शाहनवाज शेख संग कुछ फोटोज इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। पति के हाथों में हाथ डाले देवोलीना बेहद खुश नजर आ रही हैं। उनके सामने ही केक रखा हुआ है। इन फोटोज को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, 'हमारे लिए खुश और अविश्वसनीय एक महीना। और निश्चित रूप से क्रेजी। आगे इस सफर में और भी रोमांचक होगा।'
देवोलीना के इस पोस्ट पर सिलेब्स और फैंस भर-भरकर बधाई दे रहे हैं, लेकिन कुछ यूजर्स अजीब-अजीब कॉमेंट भी कर रहे हैं। एक ने लिखा, 'जोकर लगता है यार तेरा हसबैंड।' दूसरे यूजर ने कॉमेंट किया, 'प्लीज आप बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस में मत आना, क्योंकि आपकी वैल्यू नहीं होगी।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.