फिर घटा अपना विदेशी मुद्रा भंडार, कंगाल पाकिस्तान में बढ़ता ही जा रहा है

Updated on 18-03-2023 09:30 PM
नई दिल्ली: विदेशी मुद्रा भंडार (Forex Reserve) के मोर्च पर अच्छी खबर नहीं है। बीते 10 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान भारत के विदेशी मुद्रा भंडार (India's foreign exchange reserves) में $2.397 billion की गिरावट आई है। अब अपना फॉरेन एक्सचेंज रिजर्व 560 अरब डॉलर का ही रह गया है। यह बीते तीन महीने का न्यूनतम स्तर है। इससे पहले, तीन मार्च को सप्ताह के दौरान इसमें $1.458 billion की बढ़ोतरी हुई थी। इसके साथ ही अपना विदेशी मुद्रा भंडार $562.40 billion पर पहुंच गया था। उससे पहले लगातार चार सप्ताह तक इसमें कमी आई थी। वही दूसरी ओर 10 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में फिर बढ़ोतरी हुई है। यह लगातार 5वां सप्ताह है, जबकि पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी हुई है।

    विदेशी मुद्रा भंडार तीन महीने के न्यूनतम स्तर पर

    रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) से जारी आंकड़ों के मुताबिक 10 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान विदेशी मुद्रा भंडार में 2.397 अरब डॉलर की कमी आई है। अब अपना भंडार 560 अरब डॉलर का रह गया है। यह तीन महीने का न्यूनतम स्तर है। दरअसल, पिछले सप्ताह डॉलर के मुकाबले रुपया के मूल्य में गिरावट देखने को मिली। इसलिए रिजर्व बैंक को हस्तक्षेप करना पड़ा और बाजार में डॉलर बेचे गए।

    पांच सप्ताह में घट गए करीब 18 अरब डॉलर


    यदि तीन मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह को छोड़ दिया जाए तो उससे पहले लगातार चार सप्ताह और पिछले सप्ताह के दौरान अपने विदेशी मुद्रा भडार में कमी हुई है। इन पांचो सप्ताहों में ही अपने विदेशी मुद्रा भंडार में करीब $18.22 billion की कमी हो गई है।


    फॉरेन करेंसी एसेट्स में भी हुई कमी


    रिजर्व बैंक के साप्ताहिक आंकड़ों पर गौर करें तो 10 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान अपना अपना फॉरेन करेंसी असेट (Foreign Currency Asset) भी घटा है। आलोच्य सप्ताह के दौरान इसमें 2.2 अरब डॉलर की कमी हुई है। उल्लेखनीय है कि कुल विदेशी मुद्रा भंडार में विदेशी मुद्रा आस्तियां या फॉरेन करेंसी असेट (FCA) एक महत्वपूर्ण हिस्सा होता है। डॉलर में अभिव्यक्त किये जाने वाले विदेशी मुद्रा आस्तियों में यूरो, पौंड और येन जैसे गैर अमेरिकी मुद्राओं में आई घट बढ़ के प्रभावों को भी शामिल किया जाता है

    गोल्ड रिजर्व भी घटा


    आलोच्य सप्ताह के दौरान देश के सोने के भंडार (Gold reserves) का मूल्य भी घटा है। बीते 10 मार्च को समाप्त सप्ताह के दौरान यह 11 करोड़ डॉलर घट कर 41.92 अरब डॉलर रह गया है

    एसडीआर में भी हुई कमी


    रिजर्व बैंक के आंकड़ों के अनुसार, बीते सप्ताह के दौरान भारत के स्पेशल ड्रॉइंग राइट या विशेष आहरण अधिकार (SDR) में भी कमी हुई है। समीक्षाधीन सप्ताह के दौरान यह 5.3 करोड़ डॉलर घट कर 18.12 अरब डॉलर रह गया है। समीक्षाधीन सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) में रखा देश का मुद्रा भंडार भी घटा है। अब यह 1.1 करोड़ डॉलर घट कर 5.1 अरब डॉलर रह गया है।


    पाकिस्तान के विदेशी मुद्रा भंडार में लगातार बढ़ोतरी


    यूं तो इस समय पाकिस्तान की हालत कंगाली जैसी है। लेकिन बीते पांच सप्ताह से वहां का विदेशी मुद्रा भंडार लगातार बढ़ ही रहा है। इसी साल जनवरी में वहां का कुल विदेशी मुद्रा भंडार 3.11 अरब डालर था। हालांकि तीन फरवरी को समाप्त सप्ताह में वहां का विदेशी मुद्रा भंडार 17 करोड़ डॉलर घटकर 2.91 अरब डॉलर रह गया था। लेकिन फिर 10 फरवरी को यह बढ़ कर 3.19 अरब डॉलर पर पहुंच गया। बीते 17 फरवरी को यह 3.25 अरब डॉलर हो गया। 24 फरवरी 2023 को यह 3.81 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। तीन मार्च 2023 को यह बढ़ कर 4.301 अरब डॉलर तक चला गया। अब 10 मार्च 2023 को समाप्त सप्ताह के दौरान इसमें 18.1 करोड़ डॉलर बढ़ कर 4.31 अरब डॉलर तक चला गया है।

    अन्य महत्वपुर्ण खबरें

     08 September 2026
    नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
     08 September 2026
    नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
     05 September 2026
    नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
     05 September 2026
    नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
     31 August 2026
    नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
    Advt.