शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत आईवायसीएफ (एमएए) प्रशिक्षण संपन्न

Updated on 14-02-2026 01:32 PM

राजनांदगांव। शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम अंतर्गत 9 से 12 फरवरी  2025 तक जिला चिकित्सालय में चार दिवसीय आईवायसीएफ (एमएए) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में जिले के स्वास्थ्य केन्द्रों में कार्यरत स्टाफ नर्स एवं नर्सिंग ऑफिसर एवं एएनएम को शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण कार्यक्रम की जानकारी दी गई। आईवायसीएफ (एमएए)  कार्यक्रम जन्म से लेकर 2 वर्ष तक के शिशु स्वास्थ्य एवं विकास के लिए स्तनपान एवं पूरक आहार पद्धति को बढ़ावा दिए जाने वाली एक पहल है। जिसके तहत शिशु को जन्म से एक घंटे के भीतर स्तनपान शुरू करवाना, शिशु के शुरू के 6 माह तक केवल माँ का ही दूध ही पिलाया जाना व शहद, पानी, अन्य कोई भी पदार्थ नहीं पिलाया जाना, शिशु के 6 माह पूरे होने के बाद स्तनपान के साथ-साथ दलिया, मसला हुआ खाना, अन्य सुरक्षित एवं पौष्टिक आहार खाना शुरू करना, माताओं को शिशु आहार के सही तरीके के बारे में आंगनबाड़ी या स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के माध्यम से परामर्श दिया जाना, कुपोषण की रोकथाम शिशु के मृत्यु दर में कमी लाना बच्चों की शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देना है। शिशु विशेषज्ञ रोग डॉ. ओमेश खुराना, प्रोफेसर शासकीय नर्सिंग कॉलेज राजनांदगांव डॉ. उमा शेंडे, ग्रामीण चिकित्सा सहायक मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी  राकेश गुप्ता, काउंसलर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोंगरगढ़  हितेंद्र कोसरे द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 September 2026
छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले में पुलिस ने दो पिकअप से 9 क्विंटल 19 किलो गांजा जब्त किया है। जिसकी अनुमानित कीमत 4 करोड़ 59 लाख रुपए बताई गई है। गांजा…
 28 September 2026
छत्तीसगढ़ में मानसून की एक्टिविटी अभी पूरी तरह थमी नहीं हैं। आज भी प्रदेश के कई जिलों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक…
 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
Advt.