अय्यर-किशन BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर:सिराज, राहुल, गिल ग्रेड A में शामिल, रोहित, कोहली, जडेजा और बुमराह A+ में बरकरार

Updated on 29-02-2024 12:59 PM

श्रेयस अय्यर और ईशान किशन को BCCI के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से बाहर कर दिया गया है, क्योंकि ये रणजी छोड़कर इंडियन प्रीमियर लीग-2024 की तैयारी कर रहे थे।

बोर्ड ने बुधवार को नया कॉन्ट्रैक्ट जारी किया। इसके अनुसार कप्तान रोहित शर्मा, अनुभवी बैटर विराट कोहली, रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह को बोर्ड के A+ ग्रेड में बरकरार रखा गया है। इन सभी को 7-7 करोड़ रुपए मिलेंगे।

इनके अलावा मोहम्मद सिराज, केएल राहुल और शुभमन गिल को ग्रेड A में प्रमोट किया गया है। जबकि ऋषभ पंत और अक्षर पटेल को ग्रेड A से डिमोट कर ग्रेड B में डाल दिया गया है। इतना ही नहीं, यशस्वी जायसवाल को ग्रेड B में जगह दी गई है। यह कॉन्ट्रैक्ट 1 अक्टूबर 2023 से 30 सितंबर 2024 तक चलेगा।

बोर्ड की सूची में 30 खिलाड़ी
बोर्ड के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों में 30 खिलाड़ियों को शामिल किया गया है। ग्रेड A+ में चार खिलाड़ी हैं। ग्रेड A में छह, B में पांच और C में 15 खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। पिछले साल बोर्ड ने 26 खिलाड़ियों को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में शामिल किया था।

धर्मशाला टेस्ट खेलने पर ग्रेड C में शामिल होंगे जुरेल-सरफराज
हाल में टेस्ट डेब्यू करने वाले ध्रुव जुरेल और सरफराज खान को सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट मिल सकता है। BCCI ने कहा- ध्रुव जुरेल और सरफराज खान ने अब तक 2 टेस्ट मैच खेले हैं। अगर वे धर्मशाला टेस्ट मैच, यानी इंग्लैंड के खिलाफ चल रही सीरीज के 5वें टेस्ट में भाग लेते हैं तो उन्हें ग्रेड C में शामिल कर लिया जाएगा।

BCCI के नियम के अनुसार जो खिलाड़ी कम से कम 3 टेस्ट या 8 वनडे या 10 T-20I खेलते हैं, उन्हें कॉन्ट्रैक्ट में जगह दी जा सकती है।

5 पेसर्स को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट
सिलेक्शन कमेटी ने आकाश दीप, विजय कुमार, उमरान मलिक, यश दयाल और विद्वत कावेरप्पा को फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट दिया है। ये सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं है। यह एडिशनल कॉन्ट्रैक्ट है।

पूर्व दिग्गज क्रिकेटर रवि शास्त्री ने BCCI की इस पहल की तरीफ की है। शस्त्री ने लिखा- 'तेज़ गेंदबाज़ी' कॉन्ट्रैक्ट के गेम-चेंजिंग स्टेप के लिए खूब तालियां। घरेलू और टेस्ट क्रिकेट अहम है। इसका मजबूत संदेश देगा और भविष्य भी संवारेगा। शस्त्री ने श्रेयस अय्यर और इशान किशन को मजबूत वापसी की शुभकामनाएं भी दी।

अय्यर और किशन पर विचार किया, लेकिन मौका नहीं दिया
बोर्ड ने लिखा कि एनुअल कॉन्ट्रैक्ट की सिफारिशों के दौरान श्रेयस अय्यर और ईशान किशन के नाम पर भी विचार किया गया, लेकिन उन्हें सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में जगह नहीं दी गई। बोर्ड ने कहा कि जब खिलाड़ी नेशनल टीम का प्रतिनिधित्व नहीं कर रहे हो, तो घरेलू क्रिकेट खेलने को प्राथमिकता दें। कुछ पॉइंट्स में रणजी नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों से जुड़े बयान...

शाह ने कहा था- रणजी नहीं खेलने वालों को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे 

हाल में BCCI सचिव जय शाह ने रणजी ट्रॉफी नहीं खेलने वाले खिलाड़ियों को चेतावनी देते हुए कहा था कि घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने वाले प्लेयर्स को गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। बताया जा रहा है कि इन दोनों खिलाड़ियों के रवैए से बोर्ड के अधिकारी नाराज थे। पूरी खबर

रोहित की दो टूक- टेस्ट में मौका उन्हीं को, जो कामयाबी की भूख दिखाएंगे 

रांची टेस्ट के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी इशारों-इशारों में रणजी छोड़कर IPL की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों को सख्त संदेश दिया था। रोहित ने बिना किसी का नाम लिए कहा- 'मौका केवल उन्हीं को दिया जाएगा, जो टेस्ट क्रिकेट में सफलता की भूख दिखाएंगे।' पूरी खबर

द्रविड़ ने कहा था- कुछ क्रिकेट खेलकर वापसी कर सकते हैं 

इशान किशन की वापसी पर पूर्व कोच राहुल द्रविड़ ने कहा था कि वे जब भी तैयार हो, तब कुछ क्रिकेट खेलकर वापस आ सकते हैं। पूरी खबर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में सरफराज खान की वापसी हुई है। अजीत अगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति…
 10 August 2026
कोलंबो: कोलंबो में खेले गए तीन दिन के अभ्यास मैच में भारतीय टीम ने श्रीलंका क्रिकेट इलेवन को 6 विकेट से शिकस्त देकर दौरे का शानदार आगाज किया है। इस…
 10 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल जीतने वाली मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन की सराहना की जिन्होंने ग्लास्गो के एक रेस्तरां में भारत के गलत मानचित्र पर…
 10 August 2026
नई दिल्ली: स्कॉटलैंड के ग्लासगो में हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में देश के लिए मेडल लेकर लौटे भारतीय खिलाड़ियों से रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आवास पर खास…
 10 August 2026
भारतीय क्रिकेट के इतिहास में कई ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी रहे हैं जिन्हें इंटरनेशनल लेवल पर देश का प्रतिनिधित्व करने का मौका तो मिला। लेकिन किस्मत ने उनका लंबे समय तक…
 10 August 2026
नई दिल्ली: आईपीएल टीम लखनऊ सुपर जायंट्स द्वारा साझा किए गए प्रैक्टिस वीडियो में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्जुन तेंदुलकर डेथ ओवर में गेंदबाजी करते नजर आ रहे हैं…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारत के स्पिन गेंदबाजी कोच साईराज बहुतुले ने रविवार को कहा कि कुलदीप यादव ने श्रीलंका क्रिकेट 11 के खिलाफ अभ्यास मैच की दूसरी पारी में गेंदबाजी इसलिए…
 10 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम में सीनियर तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की वापसी को लेकर अनिश्चितता के बादल मंडरा रहे हैं। लगातार चोटों की समस्याओं और जसप्रीत बुमराह की अनुपलब्धता…
 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
Advt.