बोल्ड होकर भी नॉटआउट रहे अय्यर:आखिरी बॉल पर आउट हुए अक्षर, कोहली ने लिया खराब DRS

Updated on 15-12-2022 08:06 PM

भारत-बांग्लादेश के बीच चट्टोग्राम में पहला टेस्ट शुरू हो चुका है। पहले दिन टॉस जीतकर भारत ने बैटिंग चुनी। टीम ने दिन का खेल खत्म होने तक 90 ओवर में 6 विकेट पर 278 रन बना लिए। श्रेयस अय्यर 82 रन पर नाबाद हैं। पहले दिन की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल आउट हो गए।

पहले दिन अय्यर को 2 जीवनदान मिले और विराट कोहली का खराब रिव्यू जैसे टॉप मोमेंट्स भी देखने को मिले, ऐसे ही टॉप-5 मोमेंट्स को इस खबर में हम जानेंगे...

बोल्ड हुए अय्यर पर आउट नहीं
पारी का 84वां ओवर बांग्लादेश के इबादत हुसैन कर रहे थे। ओवर की चौथी बॉल उन्होंने फुलर लेंथ डाली और अय्यर बोल्ड। इबादत स्माइल करते हुए विकेट की खुशी मनाने लगे, लेकिन ये क्या, बॉल स्टंप्स से लगी, LED लाइट्स भी जलीं, मगर गिल्लियां नहीं गिरीं। सभी बांग्लादेशी प्लेयर्स अय्यर के पास जाकर स्टंप्स को देखने लगे।

गिल्लियां नहीं गिरने के कारण अय्यर नॉटआउट रहे। वे इस वक्त 159 बॉल में 77 रन पर बैटिंग कर रहे थे। ICC का नियम कहता है कि जब तक गिल्लियां स्टंप्स से नीचे नहीं गिरेंगी, तब तक बैटर आउट नहीं होगा। दिन का खेल खत्म होने तक वे 82 रन पर नाबाद हैं।

आखिरी बॉल पर आउट हुए अक्षर
पहले दिन की आखिरी बॉल पर अक्षर पटेल आउट हो गए। पहली पारी के 90वें ओवर की आखिरी बॉल मेहदी हसन मिराज ने गुड लेंथ पर फेंकी। अक्षर फ्रंट फुट पर डिफेंस करने में बॉल मिस कर गए। बॉल उनके पैड पर लगी। बांग्लादेशी प्लेयर्स ने अपील की और अंपायर ने अक्षर को आउट दे दिया।

अंपायर के फैसले के 13 सेकेंड बाद अक्षर पटेल ने DRS ले लिया। रिव्यू में दिखा कि बॉल लेग स्टंप से टकराते हुए जा रही थी। अंपायर्स कॉल होने की वजह से भारत का रिव्यू तो बच गया, लेकिन अक्षर को पहले दिन ही अपना विकेट गंवाना पड़ा। उन्होंने 26 बॉल पर 14 रन बनाए।इबादत ने दिया अय्यर को जीवनदान
76वें ओवर में भारत के श्रेयस अय्यर को जीवनदान मिला। मेहदी हसन मिराज ने ओवर की चौथी बॉल गुड लेंथ पर डाली। अय्यर आगे बढ़कर शॉट खेलने गए, लेकिन बॉल डीप मिडविकेट की ओर हवा में खड़ी हो गई। बॉल बाउंड्री पर खड़े इबादत हुसैन के हाथों में गई, लेकिन उन्होंने आसान सा कैच छोड़ दिया। अय्यर इस वक्त 67 रन पर बैटिंग कर रहे थे।

अक्षर को मिला जीवनदान
87वें ओवर में अक्षर पटेल को जीवनदान मिला। ओवर में तैजुल इस्लाम की तीसरी बॉल पर अक्षर फ्रंटफुट पर डिफेंस करने गए। अक्षर इसे मिस कर गए और बॉल उनके पैड से टकराकर शॉर्ट लेग पर खड़े जाकिर हसन के हाथ में चली गई। बांग्लादेशी प्लेयर्स ने अपील की, लेकिन अंपायर ने अक्षर को नॉटआउट दे दिया। बांग्लादेश ने इस बॉल पर रिव्यू नहीं लिया।

रिप्ले में नजर आया कि बॉल अक्षर के बैट का इनसाइड एज लेकर फील्डर के हाथ में गई थी। अगर रिव्यू लिया जाता तो अक्षर पटेल 3 रन के निजी स्कोर पर ही आउट हो जाते।

कोहली का खराब रिव्यू
भारत के पूर्व टेस्ट कप्तान विराट कोहली एक रन बनाकर पारी के 19वें ओवर में ही LBW हो गए। ओवर की तीसरी बॉल तैजुल इस्लाम ने लेग स्टंप पर गुड लेंथ पर फेंकी। बॉल मिडिल स्टंप की ओर टर्न हुई और कोहली के पैड पर लगी। बांग्लादेशी प्लेयर्स की अपील पर अंपायर ने कोहली को आउट दे दिया।

कोहली ने पुजारा से चर्चा के बाद रिव्यू ले लिया। रिप्ले में नजर आया कि बॉल कोहली के बैट से बहुत दूर थी और वह सीधे स्टंप्स की ओर ही जा रही थी। कोहली रिव्यू नहीं लेते तो भारत का एक रिव्यू बच जाता। विराट कोहली टेस्ट में 33 पारियों से शतक नहीं जड़ सके हैं। टेस्ट में उनका आखिरी शतक बांग्लादेश के खिलाफ ही 22 नवंबर 2019 को आया था।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
 18 September 2026
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
 18 September 2026
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज में वैभव सूर्यवंशी को खेलने का मौका नहीं मिला। वह तीनों मैच में बेंच पर ही बैठे रहे। इस वजह से कई पूर्व खिलाड़ियों…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने तीसरे और अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में अफगानिस्तान के गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ा दी। बाएं हाथ के बल्लेबाज अभिषेक ने सिर्फ 30…
 18 September 2026
भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। इस टीम में मोहम्मद शमी की वापसी की उम्मीद लगाई जा रही थी, लेकिन…
 18 September 2026
प्रमोद पाल (गोरखपुर): उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के बांसगांव थाना क्षेत्र के राजगढ़ गांव की रहने वाली 25 साल की सोनाली सिंह आज उन युवाओं के लिए मिसाल बन…
 18 September 2026
निशिन: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 के क्वार्टर फाइनल में जापान को सिर्फ 57 रनों पर ऑलआउट कर दिया है। टॉस का सिक्का भारत के पक्ष में…
 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
Advt.