इंडिया टूर से पहले जैकब ओरम न्यूजीलैंड के बॉलिंग कोच:​​​​​​​शेन जुर्गेंसन की जगह लेंगे

Updated on 29-08-2024 05:26 PM

इंडिया टूर से पहले पूर्व ऑलराउंडर जैकब ओरम न्यूजीलैंड के बॉलिंग कोच बनाए गए हैं। वे नवंबर-2023 में हटे शेन जुर्गेंसन की जगह लेंगे। ओरम 7 अक्टूबर को अधिकृत तौर पर ज्वाइन करेंगे।

कीवी टीम को 16 अक्टूबर से भारत के खिलाफ 3 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है। सीरीज के दौरान ओरम को बेन सियर्स औ विल ओरुरके जैसे नए चेहरों के साथ काम करना होगा।

ओरम ने कहा- 'उम्मीद है कि मैं नए गेंदबाजों को इंटरनेशनल लेवल के लिए तैयार कर सकूंगा।' इससे पहले भी वे कीवी टीम से जुड़े रहेंगे, क्योंकि उन्हें स्थायी तौर पर गेंदबाजी कोच बना दिया गया है।

10 साल से ज्यादा कोचिंग एक्सपीरियंस
ओरम के पास 10 साल का कोचिंग अनुभव है। उन्होंने 2014 में न्यूजीलैंड ए टीम के बॉलिंग कोच के तौर पर करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद से वे कोच की भूमिका में काम कर रहे हैं।

महिला टीम के बॉलिंग कोच भी रहे
ओरम न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेट टीम के भी बॉलिंग कोच रहे हैं। वे 2018 से 2022 तक इस टीम से जुड़े रहे। उन्होंने कई फ्रेंचाइजी टीमों को भी कोच किया है।

ओरम के नाम 472 विकेट और 9500+ रन
जैकब ओरम ने 33 टेस्ट, 160 वनडे और 36 टी-20 मैचों में न्यूजीलैंड का प्रतिनिधित्व किया है। उनके नाम तीनों फॉर्मेट में 9500 से ज्यादा रन और 472 विकेट हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वनडे मुकाबले में 406 रनों के विशाल लक्ष्य को हासिल कर रिकॉर्ड जीत दर्ज करने के बावजूद भारतीय टीम के मुख्य कोच गौतम गंभीर…
 01 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने अपने बल्ले से वो इतिहास रच दिया जिसे क्रिकेट जगत सालों तक…
 01 October 2026
भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी में 406 रनों के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए महज 117 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा कर वनडे क्रिकेट…
 01 October 2026
नई दिल्ली: डेनमार्क के खिलाफ यूईएफए नेशंस लीग के मुकाबले से ठीक पहले फुटबॉल जगत में एक बड़ा भूचाल आ गया है। पुर्तगाल के कप्तान और दुनिया के सर्वकालिक महानतम…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना बांग्लादेश से हुआ। जहां पाकिस्तान टीम ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल और गोल्ड मेडल मैच…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारत का सामना श्रीलंका से हो रहा है। निसिन स्थित ग्राउंड पर श्रीलंका के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी…
 01 October 2026
नई दिल्ली: क्रिकेट के सबसे बड़े महाकुंभ यानी आईसीसी पुरुष वनडे विश्व कप 2027 का बिगुल बज चुका है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद गुरुवार, 1 अक्टूबर को दक्षिण अफ्रीका के केप…
 01 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए 2 गोल्ड मेडल जीतने वाली चिकिता तनिपार्ती पूरे देश में चर्चा का विषय बनी हुई हैं। चिकिता और अन्य तीरंदाजों की…
 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
Advt.