वॉटर कैनन से हुआ जगदलपुर-दिल्ली विमान का स्वागत

Updated on 12-03-2024 05:51 PM

जगदलपुर। बस्तर की बहुप्रतीक्षित मांग आखिरकार मंगलवार को पूरी हो गई जब दिल्ली से जगदलपुर हवाई सेवा से जुड़ गई। एलायन्स एयर की फ्लाइट दिल्ली से शुरू होकर जबलपुर होते जगदलपुर सुबह 11.30 बजे लैंड किया, विमान के आगमन पर मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट पर उसका वाटर केनन से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विधायक किरण देव ने प्रधानमंत्री, विमानन मंत्रालय, मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए दिल्ली के लिए सीधी सेवा के लिए बस्तर वासियों को बधाई दी। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन के प्रयासों की सराहना की।

बस्तर के लिए ऐतिहासिक लम्हा जब शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट आज रवाना हुई। सप्ताह में दो दिन सोमवार और शुक्रवार को फ्लाइट यहां से ऑपरेट होगी। दिल्ली से सुबह 7.30बजे उड़ान भरेगी, 9.50 को जबलपुर पहुंचेगी वहां 30 मिनट का स्टॉपेज लेकर 10.15 बजे जगदलपुर के लिए उड़ान भरकर 11.35 बजे जगदलपुर पहुंचेगी। दोपहर 12 बजे फ्लाइट यहां से  रवाना होगी दोपहर 1.25 बजे जबलपुर पहुंचेगी। वहां से फ्लाइट 1.50 बजे दिल्ली के लिए उड़ान भरेगी जो कि दोपहर 3.55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। पहले दिन शहर से दिल्ली के लिए उड़ान भरने 27 यात्रियों ने टिकट बुक करवाई है। इसी विमान से 24 यात्री  जगदलपुर पहुंचे। विमान की दिल्ली के लिए सेवा प्रारंभ होने पर कलेक्टर विजय दयाराम के. ने विमान सेवा के विस्तार के लिए सभी को बधाई दी। उन्होंने कहा कि नई सरकार के गठन के साथ ही बस्तर में विमान सेवा बढ़ाने का लगातार प्रयास किया गया जिसमें स्थानीय विधायक देव की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। हमारे एयरपोर्ट से इस माह दो विमान सेवा प्रारंभ की जा रही है जो क्षेत्र के विकास, पर्यटन, व्यापार के लिए लाभप्रद होगा।

इस अवसर पर  जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप,महापौर श्रीमती सफीरा साहू, पूर्व  सांसद दिनेश कश्यप, कमिश्नर श्याम धावड़े, आईजी सुंदरराज पी.,पुलिस अधीक्षक शलभ सिन्हा, अपर कलेक्टर सी पी बघेल, एयरपोर्ट संचालक विदेश गुप्ता सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम में यात्रियों का स्वागत पुष्प देकर किया साथ ही यात्रियों ने भी अपना अनुभव को साझा किया। विमान के पायलट, कोपायलट, क्रू के सदस्यों के साथ उपस्थित अतिथियों ने केक काटकर कार्यक्रम को सेलिब्रेट किए।

ज्ञात हो कि केंद्र सरकार ने उड़ान योजना के तहत बस्तर से यह सेवा शुरू की है। जगदलपुर-दिल्ली सेक्टर को रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम में शामिल किया है। आने वाले तीन साल तक बस्तर के यात्री रियायती दर पर इस रूट पर यात्रा कर पाएंगे। लंबे वक्त से बस्तर से दिल्ली की फ्लाइट शुरू करने की मांग की जा रही थी जो कि अब जाकर पूरी हुई है, बस्तर के लिए यह बड़ी सौगात है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा अंतर्गत पोड़ीबहार वार्ड निवासी रामानंद बिंझवार के लिए अपना पक्का घर बनाना लंबे समय से एक सपना था। सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा शहर के पथर्रीपारा वार्ड निवासी उत्तमाबाई पति रमाकांत के लिए अपनी बेटी की पढ़ाई जारी रखना महत्वपूर्ण था। श्रमिक कार्ड बनने के बाद उन्हें छत्तीसगढ़ भवन एवं…
 17 October 2026
कोरबा। शहर के पास रहने वाले साहिबलाल कर्स के परिवार के लिए बिजली बिल का बढ़ता खर्च चिंता का विषय था। हर महीने बिल जमा करने से घरेलू बजट पर…
 17 October 2026
कोरबा । जिले के पाली विकासखंड के ग्राम चोढा का जय माँ चोढा रानी स्व सहायता समूह मत्स्य पालन के माध्यम से अपनी आजीविका को मजबूत कर रहा है। पहले…
 17 October 2026
कोरबा । कोरबा जिले की ग्राम पंचायत बोइदा निवासी श्रीमती नेहा मरावी को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत द्वितीय बालिका के जन्म पर ₹6,000 की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।…
 17 October 2026
कोरबा । बारिश थमने के बाद अब दूरस्थ वनांचल की उन सड़कों पर काम शुरू हो गया है, जिनसे गांवों और बसाहटों का रोजमर्रा का जीवन जुड़ा है। प्रधानमंत्री ग्राम…
 17 October 2026
कोरबा । रबी सीजन 2026-27 में किसानों को रासायनिक उर्वरकों के वितरण के लिए नई डिजिटल व्यवस्था लागू की जा रही है। कृषि विभाग द्वारा फ्रेमवर्क फॉर फर्टिलाइजर सेल थ्थ्ै…
 17 October 2026
कोरबा । लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज कोरबा जिले में निर्माणाधीन सड़कों का निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने विभागीय…
 17 October 2026
अम्बिकापुर । शासन की कृषक हितैषी योजनाएं किसानों को खेती में नवाचार अपनाने और अपनी आय बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित कर रही हैं। कृषक उन्नति योजना के माध्यम से किसानों…
Advt.