जगदलपुर : सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए सुपरवाइजरों को दिया गया प्रशिक्षण
Updated on
31-03-2023 08:36 PM
शनिवार 1 एक अप्रैल से प्रारंभ हो रहे सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण के लिए सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया गया। वीर सावरकर सभागार में शुक्रवार को आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण में कलेक्टर श्री चंदन कुमार ने सभी के टीम भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। कलेक्टर ने कहा कि सर्वेेक्षण हेतु सुपरवाइजरों को महत्वपूर्ण भूमिका दी गई है। आपका दायित्व है कि प्रगणकों के समूह के साथ उचित समन्वय स्थापित कर उनकी आवश्यकता अनुसार आवश्यक सामग्री की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। साथ ही ग्राम पंचायत के सरपंच सचिवों के सहयोग से संपूर्ण सर्वेक्षण कार्य को पूर्ण कराएं। पूरे प्रदेश में एक अप्रैल से एक साथ सर्वेक्षण का कार्य प्रारंभ होगा। बस्तर जिले में इसके लिए 456 प्रगणक दल नियुक्त किए गए हैं। साथ ही तकनीकी एवं प्रशासनिक सहयोग के लिए जिला और जनपद स्तर पर नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है। सर्वेक्षण कार्य में जानकारी गुणवत्तायुक्त हो, ताकि शासन को आगामी योजना के निर्माण में सहुलियत हो। सर्वेक्षण हेतु जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सहायक दल के तौर पर ग्राम सचिव, रोजगार सहायक व राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के दल को भी तैयार रखने के निर्देश दिए। प्रशिक्षण कार्यशाला को जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री प्रकाश सर्वे ने सर्वेक्षण कार्य की गुणवत्ता को परखने के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी और पर्यवेक्षकों को भी मैदानी भ्रमण करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने कहा कि सर्वेक्षण कार्य से कोई भी व्यक्ति न छूटे, इस उद्देश्य के साथ कार्य को पूर्ण करना है। मास्टर ट्रेनर के तौर पर महिला पॉलिटेक्निक कॉलेज के श्री संजय त्रिवेदी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
सारंगढ़ बिलाईगढ़।कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने सीएम हेल्पलाइन में आए आवेदन का त्वरित निराकरण करते हुए उनके मांग पर आवश्यक प्रक्रिया कर उन्हें लाभान्वित किया है। जिले के आवेदक दीपक…
सारंगढ़ बिलाईगढ़। कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देश और कार्यपालन अभियंता रमाशंकर कश्यप के मार्गदर्शन में जन जल जागरूकता पखवाड़ा के अंतर्गत विकासखंड बिलाईगढ़ के ग्राम पंचायत कोरकोटी एवं आश्रित…
राजनांदगांव। कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने आज राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम सुंदरा स्थित पटवारी कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय में राजस्व प्रकरणों के निराकरण की स्थिति की जानकारी लेते…
रायपुर। विवेकानंद नगर ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास में तप,त्याग,साधना,आराधना का क्रम जारी है। तप की श्रृंखला में 7 अगस्त से गिरनार नेमी तप प्रारंभ हुआ। 22 दिवसीय इस…
दुर्ग । राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर दुर्ग के निजी होटल में आयोजित हथकरघा प्रदर्शनी में भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने प्रदर्शनी का…
भिलाई l शासकीय नवीन महाविद्यालय, रिसाली में राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP)-2020 के तहत आयोजित दीक्षारंभ एवं इंडक्शन कार्यक्रम में दुर्ग ग्रामीण विधायक एवं राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र…
रायपुर। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस पर मुख्यमंत्री साय पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित प्रदेश स्तरीय बुनकर सम्मेलन एवं स्वदेशी प्रदर्शनी में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने रेशम, हथकरघा, हस्तशिल्प,…
कवर्धा। धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक आस्था की नगरी कवर्धा के सौंदर्यीकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया जा रहा है। उपमुख्यमंत्री व कवर्धा विधायक विजय शर्मा की मंशानुरूप…
कवर्धा। गुरुकुल पब्लिक स्कूल में जिला स्तरीय अंतर्विद्यालयीन अंडर-19 फुटबॉल प्रतियोगिता का समापन हुआ। इस प्रतियोगिता में गुरुकुल व एकाडेमिक वर्ल्ड स्कूल विजयी रहे। फाइनल प्रतियोगिता के अतिथि के रूप…